1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. हवस ने बना दिया 'जानवर', रिश्‍तेदार ने नाबालिग को बंधक बनाकर किया रेप

हवस ने बना दिया 'जानवर', रिश्‍तेदार ने नाबालिग को बंधक बनाकर किया रेप

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 28, 2020 04:29 pm IST,  Updated : Dec 28, 2020 04:29 pm IST

पीलीभीत जिले की पुलिस ने गजरौला थाना क्षेत्र में रिश्‍तेदार द्वारा नाबालिग किशोरी को बंधक बनाकर उसके साथ कथित रूप से दुष्‍कर्म करने का मामला दर्ज किया है। 

हवस ने बना दिया 'जानवर', रिश्‍तेदार ने नाबालिग को बंधक बनाकर किया रेप- India TV Hindi
हवस ने बना दिया 'जानवर', रिश्‍तेदार ने नाबालिग को बंधक बनाकर किया रेप Image Source : PTI

पीलीभीत (उत्तर प्रदेश): पीलीभीत जिले की पुलिस ने गजरौला थाना क्षेत्र में रिश्‍तेदार द्वारा नाबालिग किशोरी को बंधक बनाकर उसके साथ कथित रूप से दुष्‍कर्म करने का मामला दर्ज किया है। 

गजरौला थाने के प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश सिंह ने पत्रकारों को बताया कि पीड़ित परिजनों की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। 

नाबालिग को मेडिकल जांच के लिए अस्‍पताल भेजा गया है। उन्होंने तहरीर के हवाले से बताया कि नाबालिग के माता-पिता बरेली में रहकर मजदूरी करते हैं। नाबालिग अपने भाई और दादा के साथ यहां रहती है। 

पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 26 दिसंबर दोपहर बाद 3 बजे उनकी बेटी पड़ोस में बकरी चरा रही थी, तभी गांव का ही रिश्‍तेदार सूरजपाल जबरन उसे उठा कर गन्ने के खेत में ले गया और रस्सी से उसके हाथ-पैर बाँधकर उसके साथ दुष्कर्म किया। 

तहरीर में पीड़िता के पिता ने बताया कि आरोपी के चंगुल से छूटने के बाद किशोरी ने घर आकर घटना की जानकारी परिजनों को दी। पीड़िता के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।