1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. VIDEO: नोएडा की सड़क पर दबंगई, युवक को भीड़ ने जमकर पीटा

VIDEO: नोएडा की सड़क पर दबंगई, युवक को भीड़ ने जमकर पीटा

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Nov 19, 2022 02:53 pm IST,  Updated : Nov 19, 2022 02:53 pm IST

नोएडा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि करीब 20 से 22 लोग युवक को खींचकर सड़क पर लाते हैं। उसके साथ धक्का-मुक्की करते हैं। उसके कपड़े फाड़ते हैं और मारपीट करने लगते हैं।

युवक की पिटाई- India TV Hindi
युवक की पिटाई Image Source : SOCIAL MEDIA

Viral Video: दिल्ली से सटे नोएडा में एक युवक को एक साथ दर्जन से ज्यादा लोगों ने पीटा। इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। ये घटना नोएडा के सेक्टर 63 थाना इलाके के हजरतपुर वाजिदपुर की है। वीडियो में दर्जनों दबंगों ने इकट्ठा होकर युवक को बेरहमी से पीटा है। जमकर लाठी डंडे चलाए हैं। ये घटना 5 नवंबर की है। 

वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक गली के अंदर एक युवक को बुरी तरीके से कुछ लोग मारपीट रहे हैं। उनके हाथ में लाठी डंडे हैं और उसी से वह उस युवक को पीट रहे हैं। युवक भागने की भी कोशिश करता है, लेकिन वहां मौजूद लोग उसको पकड़ लेते हैं और बार-बार उसे पीटते हैं। 

युवक भागने की कोशिश करता है

वीडियो में दिख रहा है करीब 20 से 22 लोग पहले युवक को खींचकर सड़क पर लाते हैं। उसके साथ धक्का-मुक्की करते हैं। उसके कपड़े फाड़ते हैं। मारपीट करने लगते हैं। वह भागने की कोशिश करता है, लेकिन कुछ लड़के डंडा लेकर आते हैं और उसकी पिटाई करते हैं। 

इस संबंध में थाना सेक्टर-63 नोएडा पुलिस ने 6 नवंबर को मामला दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया था। पीड़ित का नाम भोला है। बताया जा रहा है की गांव के ही दबंग परिवार के लोग जिन पर पहले से ही अपराधिक मामले दर्ज हैं, उन्होंने भोला के साथ मारपीट की है। डीसीपी सेंट्रल हरीश चंद्र ने बताया कि ये मारपीट के दौरान किसी ने इसका वीडियो बना लिया था, जिसे शनिवार को वायरल किया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।