1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. डाक पार्सल के कंटेनर में भरी मिली 70 से ज्यादा गाय, तस्कर फरार

डाक पार्सल के कंटेनर में भरी मिली 70 से ज्यादा गाय, तस्कर फरार

 Published : Jul 04, 2021 07:53 pm IST,  Updated : Jul 04, 2021 07:53 pm IST

अमरावती जिले की शिरजगाव थाने पुलिस को गौ तस्करी के खिलाफ कामयाबी तो हाथ लगी लेकिन यह कामयाबी अधूरी रह गई।

डाक पार्सल के कंटेनर में भरी मिली 70 से ज्यादा गाय, तस्कर फरार- India TV Hindi
डाक पार्सल के कंटेनर में भरी मिली 70 से ज्यादा गाय, तस्कर फरार

अमरावती: अमरावती जिले की शिरजगाव थाने पुलिस को गौ तस्करी के खिलाफ कामयाबी तो हाथ लगी लेकिन यह कामयाबी अधूरी रह गई। दरअसल, शिरजगाव पुलिस ने दस पहिये वाले एक कंटेनर को जब्त किया है, जिसमें 70 से ज्यादा गायों को कत्लखाने ले जाया जा रहा था। गौ तस्करी के लिए इस्तेमाल किए जा रहे कंटेनर का नंबर RJ ll - GA-3517 है।

कंटेनर में सभी गायों को बुरी तरह एक-दूसरे पर रखकर मध्य प्रदेश से अमरावती लाया जा रहा था। यहां पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद जब पुलिस ने कंटेनर को नागपुर-अमरावती हाईवे पर रोका तो ड्राइवर और क्लीनर नजर चुराकर भाग लिए। पुलिस ने 10 लाख की कीमत की गाय और 22 लाख का कंटेनर जब्त किया है। 

जिस कंटेनर में गायों की तस्करी की जा रही थी, वह डाक पार्सल विभाग का है। डाक पार्सल का यह कंटेनर गौ तस्करों को कैसे मिला और बकरीद के पहले कितनी बार गाय एमपी से महाराष्ट्र पहुंचाई गई, इसकी जांच चल रही है। इसके साथ ही पुलिस, फरार आरोपियों की तलाश भी कर रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।