1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. मां ने बेटे को टीवी देखने से मना कर पढ़ाई के लिए कहा, बस इसी बात से नाराज होकर 10वीं के छात्र ने लगा ली फांसी

मां ने बेटे को टीवी देखने से मना कर पढ़ाई के लिए कहा, बस इसी बात से नाराज होकर 10वीं के छात्र ने लगा ली फांसी

 Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Jun 07, 2025 02:56 pm IST,  Updated : Jun 07, 2025 03:06 pm IST

मां की डांट सुनने के बाद छात्र काफी देर तक वापस नहीं लौटा तो परिवार के सदस्यों ने उसकी तलाश शुरू की। बाद में उसका शव पास के खाली पड़े मकान में फंदे से लटका मिला।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : FILE PHOTO

हिमाचल प्रदेश में दिल को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। बिलासपुर जिले के पनोह गांव में 14 साल के एक लड़के ने फांसी लगाकर जान दे दी है। इसकी वजह उसकी मां ने उसे टीवी देखने से मना कर पढ़ने के लिए कहा था। इसी बात से नाराज होकर 14 साल के लड़के ने अपनी जान दे दी।

टीवी देखने की कर रहा था जिद

पुलिस के अनुसार, घटना गुरुवार की है। जब दसवीं कक्षा का छात्र अपने घर पर टीवी देखने की जिद कर रहा था। पुलिस द्वारा दर्ज किए गए परिवार के सदस्यों के बयानों के अनुसार, किशोर की मां ने उसे टीवी देखने से मना किया और स्कूल का काम करने को कहा। 

खाली पड़े मकान में मिला शव

इसके बाद लड़का घर से चला गया लेकिन जब वह काफी देर तक वापस नहीं लौटा तो परिवार के सदस्यों ने उसकी तलाश शुरू की। बाद में उसका शव घर से कुछ ही दूरी पर एक पुराने खाली पड़े मकान में फंदे से लटका मिला। 

शव का कराया गया पोस्टमार्टम

घटना के बाद पुलिस से संपर्क किया गया। पुलिस शव को घुमारवीं अस्पताल ले गई। शुक्रवार को उसका पोस्टमार्टम कराया गया। घुमारवीं के पुलिस उपाधीक्षक चंद्रपाल सिंह ने बताया कि इस पूरे में मामले की जांच जारी है। (भाषा के इनपुट के साथ)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।