1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. दर्दनाक! मां ने दुधमुंहे समेत अपने 3 बच्चों को फांसी पर लटकाया फिर खुद भी दे दी जान, पति पर साली से अफेयर का आरोप

दर्दनाक! मां ने दुधमुंहे समेत अपने 3 बच्चों को फांसी पर लटकाया फिर खुद भी दे दी जान, पति पर साली से अफेयर का आरोप

 Published : Apr 30, 2023 09:08 am IST,  Updated : Apr 30, 2023 09:08 am IST

गांव वालों के बीच यह चर्चा तेज है कि यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। गांव वालों का कहना है कि मृतका के पति बीते कुछ महीनों से अपनी साली को साथ रख रहा था जिसकी वजह से पति-पत्नी में अक्सर झगड़ा होता था।

घर से एक साथ चार लाश...- India TV Hindi
घर से एक साथ चार लाश निकलने के बाद इलाके में कोहराम मच गया Image Source : TWITTER- ANI

गया: बिहार के गया से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। एक महिला ने अपने तीन मासूम बच्चों के साथ घर में ही खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि महिला ने घर के कमरे में पहले अपने तीन मासूम बच्चों को फंदे पर लटकाया, उसके बाद खुद भी झूल गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। खुदकुशी क्यों कि इसकी वजह साफ नहीं है। लेकिन गांव वालों के बीच यह चर्चा तेज है कि यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। गांव वालों का कहना है कि मृतका के पति संतन भुइंया बीते कुछ महीनों से अपनी साली को साथ रख रहा था।

जानिए क्या है पूरा मामला

घटना शुक्रवार दोपहर बाद की है। जिले के डुमरिया प्रखंड अंतर्गत मैगरा थाना क्षेत्र के नारायणपुर पंचायत अंतर्गत पंछन्दा गांव की है। यहां 25 साल की मालती देवी और उनके तीन बच्चों के शव मिट्टी के घर में रस्सी के फंदे से लटके मिले। मृतक महिला की पहचान मालती देवी के रूप में हुई है जबकि अन्य मृतकों में मालती के बच्चे 2 साल का अभिषेक, चार साल की सालीमा और 6 साल की जीवा कुमारी शामिल है।  

महिला का पति फरार
इमामगंज डीएसपी मनोज राम ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पति के प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है, जिसके बाद महिला ने यह खौफनाक कदम उठाया। घटना के बाद से पति फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। डीएसपी ने बताया कि पीड़ित परिवार गरीब है। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है।

पति के नाजायज रिश्ते को लेकर होती थी कलह
वही, ग्रामीणों के बीच यह चर्चा है कि पति-पत्नी में अक्सर झगड़ा होता था। मृतक का मायके डुमरिया थाना क्षेत्र के सूजी गांव में था। महिला की दोनों बहनें अक्सर घर आती थीं। घटना के दिन शुक्रवार को भी सुबह में आरोपी की छोटी साली सिंकी कुमारी पनछंदा आई थी और सुबह में गई थी। इसके बाद पति-पत्नी में झगड़े के बाद दोपहर में महिला और बच्चे मृत मिले। घटना के संबंध में इमामगंज डीएसपी मनोज राम ने बताया कि यह मामला पारिवारिक कलह का है लेकिन प्रेम-प्रसंग के भी एंगल से जुड़ा हुआ है।

यह भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।