1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. रात के अंधेरे में मां ने सो रहे दो मासूमों को कुल्हाड़ी से काटा, फिर खुद का भी रेता गला; खून से लथपथ मिले दोनों बच्चे

रात के अंधेरे में मां ने सो रहे दो मासूमों को कुल्हाड़ी से काटा, फिर खुद का भी रेता गला; खून से लथपथ मिले दोनों बच्चे

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Apr 12, 2026 04:23 pm IST,  Updated : Apr 12, 2026 04:29 pm IST

ओडिशा से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक मां ने अपने ही दो मासूम बच्चों की बेरहमी से हत्या कर दी। बेटा करीब 5 साल का और बेटी 10 साल की थी।

दोनों मृतक बच्चों की फाइल फोटो- India TV Hindi
दोनों मृतक बच्चों की फाइल फोटो Image Source : REPORTER INPUT

ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जिले के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले टंगरपाली गांव में एक मां ने अपने ही दो मासूम बच्चों की बेरहमी से हत्या कर दी और इसके बाद खुद भी जान देने की कोशिश की।

जानकरी के अनुसार, आरोपी महिला की पहचान रंजिता ओराम के रूप में हुई है। शनिवार रात का समय था। परिवार ने सामान्य तरीके से खाना खाया और फिर सभी सोने चले गए। आधी रात के करीब रंजिता ने अपने पति को जगाया और किसी बहाने से घर के बाहर भेज दिया। जैसे ही पति बाहर गया, रंजिता ने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया।

बच्चों को कुल्हाड़ी से उतारा मौत के घाट

इसके बाद, उसने अपनी बेटी जिज्ञाशा ओराम और बेटे विभांशु ओराम पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमला इतना खतरनाक था कि दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बेटा करीब 5 साल का था और बेटी 10 साल की। इस खौफनाक वारदात के बाद रंजिता ने खुद भी अपनी जान लेने की कोशिश की। उसने धारदार हथियार से अपना गला काट लिया।

उधर, बाहर खड़े पति को जब कुछ गड़बड़ी का शक हुआ तो वह पड़ोसियों की मदद से खिड़की तोड़कर घर के अंदर घुसा। अंदर का मंजर देखकर सभी दंग रह गए। दोनों बच्चे खून से लथपथ मृत पड़े थे, जबकि रंजिता गंभीर हालत में पड़ी थी। घटना के तुरंत बाद पति ने रंजिता को झारसुगुड़ा जिला मुख्यालय अस्पताल पहुंचाया। वहां से डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे बुर्ला के वीर सुरेंद्र साय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड हॉस्पिटल रेफर कर दिया। फिलहाल, उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है और वह इलाजरत है।

पड़ोस की महिला ने क्या बताया?

पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में घरेलू विवाद को इस घटना की वजह माना जा रहा है, लेकिन असली कारण क्या था, इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। स्थानीय महिला मंजू धनवार ने कहा,"इस घटना के वक्त पड़ोस की महिला दौड़ते हुए हमारे घर आई और हमें बताया कि रंजिता ने दोनों बच्चों को मार दिया है। यह सुनने के बाद हमारे बच्चे पहले स्थिति को देखने आए। हम बाद में आए, जब एम्बुलेंस आई। इस वक्त बच्चों की लाश एम्बुलेंस में डाली जा रही थी। पूरी घटना के बारे में मृतक बच्चों के पिता को पता है। आधी रात को आरोपी महिला ने अपने पत्नी को किसी बहाने के घर के बाहर चलने को कहा और दरवाजा अंदर से बंद कर दिया। दरवाजा बंद करने के बाद आरोपी महिला ने धारदार हथियार से दोनों बच्चों पर हमला किया और उनकी जान ले ली। बच्चों के गले पर चोट के बहुत गहरे निशान हैं।" पुलिस अधिकारियों द्वारा मामले की गहराई से जांच की जा रही है और जरूरत पड़ने पर वैज्ञानिक टीम की भी मदद ली जा सकती है, ताकि घटना के पीछे की पूरी सच्चाई सामने आ सके।

(रिपोर्ट- शुभम कुमार)

ये भी पढ़ें-

UP में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा तेज, SP के बागी विधायकों को मिल सकती है जगह

पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले ED का बड़ा एक्शन, भ्रष्टाचार-मनी लॉन्ड्रिंग पर कसा शिकंजा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।