1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा तेज, SP के बागी विधायकों को मिल सकती है जगह

UP में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा तेज, SP के बागी विधायकों को मिल सकती है जगह

 Reported By: Ruchi Kumar Edited By: Malaika Imam
 Published : Apr 12, 2026 03:40 pm IST,  Updated : Apr 12, 2026 03:53 pm IST

उत्तर प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा एक बार फिर तेज हो गई है। चर्चा ये भी है कि राज्यसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के 7 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की थी, जिनमें से 2 को मंत्री बनाया जा सकता है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ- India TV Hindi
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ Image Source : PTI

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर योगी सरकार के मंत्रिमंडल के विस्तार की चर्चा तेज हो गई है। बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री और यूपी ऑब्जर्वर विनोद तावड़े रविवार को लखनऊ पहुंचे और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह के साथ बैठक की।

पिछले काफी दिनों से योगी मंत्रिमंडल के विस्तार की अटकलें लगाई जा रही हैं। योगी आदित्यनाथ 2022 में मुख्यमंत्री बने थे। मार्च 2024 में पहला मंत्रिमंडल विस्तार हुआ था। यूपी में विधायकों की संख्या के हिसाब से 60 मंत्री हो सकते हैं। लोकसभा चुनाव के बाद कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद और राज्यमंत्री अनूप प्रधान वाल्मीकि सांसद बन गए हैं।

अधिकतम 60 मंत्री बनाए जा सकते हैं

मुख्यमंत्री, दो उप-मुख्यमंत्री समेत अभी मंत्रिमंडल में 54 सदस्य ही हैं। इनमें 21 कैबिनेट, 14 स्वतंत्र प्रभार और 19 राज्यमंत्री हैं। इस तरह योगी मंत्रिमंडल में अभी 6 मंत्री और बनाए जा सकते हैं। 2024 में हुए राज्यसभा चुनाव में सपा के 7 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की थी। माना जा रहा है कि इनमें से 2 को मंत्री बनाया जा सकता है। मंत्रियों के साथ-साथ प्रदेश में करीब तीन दर्जन आयोग, निगम और बोर्ड्स के पद खाली हैं।

  1. कुल वर्तमान सदस्य: 54 (मुख्यमंत्री और 2 उप-मुख्यमंत्री सहित)
  2. कैबिनेट मंत्री: 21
  3. राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार): 14
  4. राज्यमंत्री: 19
  5. रिक्त पद: 06

बीजेपी संगठन में भी बदलाव?

यूपी में 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव के पहले बीजेपी, संगठन और सरकार में सब दुरुस्त करने की कोशिश में है। शनिवार को लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी, जिसके बाद मंत्रिमंडल और संगठन में विस्तार की चर्चा तेज हो गई थी। आज की बैठक के बाद अटकलों का बाजार और गर्म हो गया है।

ये भी पढ़ें-

Iran US Peace Talks: ईरान का बड़ा बयान, "इस्लामाबाद पहुंचने से पहले ही हमने कह दिया था 'जीरो ट्रस्ट', आगे जो होगा देख लेंगे"

पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले ED का बड़ा एक्शन, भ्रष्टाचार-मनी लॉन्ड्रिंग पर कसा शिकंजा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।