1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. Mumbai News: कांच की बोतल में पटाखा जलाने से मना किया तो 21 साल के युवक की कर दी हत्या, तीन नाबालिगों पर चाकू घोंपने का आरोप

Mumbai News: कांच की बोतल में पटाखा जलाने से मना किया तो 21 साल के युवक की कर दी हत्या, तीन नाबालिगों पर चाकू घोंपने का आरोप

 Reported By: Jayprakash Singh Written By: Shashi Rai
 Published : Oct 25, 2022 12:39 pm IST,  Updated : Oct 25, 2022 12:39 pm IST

Mumbai News: पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इसके आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। गोवंडी में तनाव पूर्ण शांति बनी हुई है।

Representative image- India TV Hindi
Representative image Image Source : FILE PHOTO

Highlights

  • मुंबई के गोवंडी में पटाखा फोड़ने के विवाद में युवक की हत्या
  • तीन नाबालिग युवकों पर हत्या का आरोप
  • दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक की तलाश जारी

Mumbai News: मुंबई के गोवंडी इलाके से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां दिवाली के दिन शीशे की बोतल में पटाखे फोड़ने से मना करने पर तीन लाबालिग लड़कों ने एक 21 साल के युवक की चाकू से घोंपकर हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक आरोपी युवकों ने पहले पीड़ित युवक से मारपीट की और फिर उसके गर्दन पर चाकू घोंप दिया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इसके आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। गोवंडी में तनाव पूर्ण शांति बनी हुई है।

पटाखा जलाने को लेकर हुआ विवाद

खबर के मुताबिक पटाखा जलाने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। जिसके बाद नाबालिग लड़कों ने लात घूंसे और चाकू मारकर 21 साल के युवक की हत्या कर दी। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस अलर्ट हो गई और मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। 

दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने दो नाबालिग लड़कों को गिरफ्तार कर लिया है। इन दोनों से पुलिस पूछताछ कर रही है। तीसरा आरोपी अभी पुलिस के हाथ नहीं लग पाया है जिसकी तलाश जारी है। इसके लिए जगह-जगह छापेमारी की जा रही है। पुलिस के मुताबिक तीनों नाबालिग लड़कों की उम्र 12, 14 और 15 साल है। जिस युवक की मौत हुई है उसका नाम सुनील नायडू है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।