1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. महाराष्ट्र: पहले बर्थडे पर ली सेल्फी, फिर ब्लैकमेल कर किया रेप; POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज

महाराष्ट्र: पहले बर्थडे पर ली सेल्फी, फिर ब्लैकमेल कर किया रेप; POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज

 Published : Dec 10, 2022 08:20 pm IST,  Updated : Dec 10, 2022 08:20 pm IST

मुंबई में सेल्फी के जरिए 'ब्लैकमेल' कर एक लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में 17 वर्षीय एक लड़के को हिरासत में लिया गया है।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : PTI(FILE)

Maharshtra Crime: महाराष्ट्र के मुंबई से ब्लैकमेलिंग कर एक लड़की के साथ रेप करने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने एक 17 साल के लड़के को गिरफ्तारा किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित लड़की और आरोपी लड़का एक दूसरे को जानते हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी लड़के को शुक्रवार को उसके घर से हिरासत में लिया गया।   

लड़की के जंमदिवस पर ली थी सेल्फी

जानकारी के मुताबिक लड़के ने 10 अक्टूबर को बांद्रा के कार्टर रोड इलाके में लड़की का जन्मदिन मनाने के दौरान उसे चूमते हुए एक सेल्फी ली थी। पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक  सेल्फी को वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने 10 अक्टूबर से 26 नवंबर तक किशोरी के साथ कई बार दुष्कर्म किया। 

किशोर ने रोड पर की थी मारपीट

पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह मामला तब सामने आया जब आरोपी लड़की के कॉलेज पहुंचा और जब लड़की ने साथ चलने से इंकार किया तो उसके साथ मारपीट की। पुलिस के मुताबिक मारपीट की इस घटना की जानकारी युवती की एक दोस्त ने उसके माता-पिता को दे दी। इसके बारे में पूछे जाने पर, पीड़िता ने अपनी आपबीती सुनाई जिसके बाद उसके परिजन खेरवाड़ी पुलिस थाने पहुंचे। 

'आरोपी को डोंगरी बाल सुधार गृह भेज दिया गया है'

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी किशोर को शुक्रवार को उसके घर से हिरासत में लिया गया और दुष्कर्म तथा अन्य अपराधों के लिए भारतीय दंड संहिता(IPC) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया। खार पुलिस थाने के अधिकारी ने कहा कि आरोपी को डोंगरी बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।