1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. मुंबई में 'निर्भया' जैसी दरिंदगी, रेप के बाद 34 साल की महिला के प्राइवेट पार्ट में डाल दी रॉड

मुंबई में 'निर्भया' जैसी दरिंदगी, रेप के बाद 34 साल की महिला के प्राइवेट पार्ट में डाल दी रॉड

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 10, 2021 08:22 pm IST,  Updated : Sep 10, 2021 08:22 pm IST

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, उसके साथ रेप किया गया और उसके प्राइवेट पार्ट में लोहे की छड़ से हमला किया गया।

Mumbai woman raped, rod inserted in private part; condition critical, accused arrested- India TV Hindi
मुंबई में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है।  Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE (PTI)

मुंबई: मुंबई में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यह केस बिल्कुल दिल्ली के निर्भया कांड जैसा है। मुंबई के साकीनाका इलाके में एक 30 साल की महिला के साथ बलात्कार किया गया। आरोपी ने हैवानियत दिखाते हुए महिला के प्राइवेट पार्ट में रॉड डाल दी, जिसकी वजह से उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। साकीनाका में एक टेंपो के अंदर 34 वर्षीय एक महिला के साथ रेप एवं निर्दयता से हमला किया गया और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 

एक अधिकारी ने बताया कि घटना के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी मोहन चौहान को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि शुक्रवार तड़के पुलिस नियंत्रण कक्ष को फोन आया कि खैरानी रोड पर एक व्यक्ति एक महिला की पिटाई कर रहा है। अधिकारी ने बताया कि महिला का पता लगाने के लिए पुलिस टीम मौके पर पहुंची। खून से लथपथ महिला को नगर निगम संचालित राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया। 

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, उसके साथ रेप किया गया और उसके प्राइवेट पार्ट में लोहे की छड़ से हमला किया गया। उन्होंने बताया कि यह घटना सड़क किनारे खड़े एक टेंपो के अंदर हुई। अधिकारी ने बताया कि वाहन के अंदर भी खून के धब्बे मिले हैं। डॉक्टरों के मुताबिक महिला की हालत गंभीर है। 

उन्होंने बताया कि कुछ सुरागों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी चौहान को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 307 (हत्या का प्रयास) और 376 (बलात्कार) के तहत गिरफ्तार किया गया और आगे की जांच जारी है। दिसंबर 2012 में, एक युवती - जिसे बाद में 'निर्भया' कहा गया - के साथ दिल्ली में चलती बस के अंदर निर्दयता से सामूहिक बलात्कार और हमला किया गया, जिससे पूरे देश में आक्रोश फैल गया। कई दिनों तक जिंदगी के संघर्ष के बाद अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी। 

ये भी पढ़ें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।