1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. नोएडा में Btech की छात्रा ने किया सुसाइड, नौकरी नहीं मिलने से थी परेशान

नोएडा में Btech की छात्रा ने किया सुसाइड, नौकरी नहीं मिलने से थी परेशान

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 24, 2022 08:29 am IST,  Updated : Mar 24, 2022 10:13 am IST

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर 58 थाने के तहत आने वाले घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला है। इस नोट में छात्रा ने अपने परिजनों से क्षमा मांगी है। सुसाइड नोट में लिखा है- 'वह प्लेसमेंट नहीं होने के कारण परेशान है, और इस वजह से वह आत्महत्या कर रही है।'

Btech student commits suicide in Noida- India TV Hindi
Btech student commits suicide in Noida Image Source : प्रतीकात्मक तस्वीर

Highlights

  • नोएडा में Btech की छात्रा ने किया सुसाइड
  • नौकरी नहीं मिलने से थी पेरशान
  • घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद

उत्तर प्रदेश: नोएडा में नौकरी नहीं मिलने से परेशान एक छात्रा ने सेक्टर 56 में कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर 62 में रहने वाली एक लड़की बी-टेक अंतिम वर्ष पढ़ाई कर रही थी। कॉलेज प्लेसमेंट में कई बार शामिल होने के बाद भी उसे नौकरी नहीं मिल पा रही थी। इससे परेशान होकर उसने सुसाइड कर लिया। 

घटनास्थल से मिला सुसाइड नोट

 पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर 58 थाने के तहत आने वाले घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला है। इस नोट में छात्रा ने अपने परिजनों से क्षमा मांगी है। सुसाइड नोट में लिखा है-  'वह प्लेसमेंट नहीं होने के कारण परेशान है, और इस वजह से वह आत्महत्या कर रही है।' पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। 

यह सनसनीखेज मामला सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस का कहना है कि अभी खथित रूप से यह मामला सुसाइड है, पुलिस मामले की गंभीरता से जांच-पड़ताल कर रही है।इनपुट-भाषा   

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।