1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. नोएडा के सेक्टर 58 में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश के पैर में लगी गोली

नोएडा के सेक्टर 58 में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश के पैर में लगी गोली

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 29, 2022 08:08 am IST,  Updated : Mar 29, 2022 08:08 am IST

सोमवार रात सेक्टर 58 थाने की पुलिस जांच कर रही थी, तभी डी पार्क के पास कार में सवार होकर कुछ बदमाश आते हुए दिखाई दिए। शक होने पर पुलिस ने बदमाशों को रुकने का इशारा किया, पर वे उल्टे गोली चलाते हुए भागने लगे। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें बदमाश वसीम लोटा घायल हो गया।

Encounter between police and miscreants in Sector 58 of Noida- India TV Hindi
Encounter between police and miscreants in Sector 58 of Noida Image Source : FILE PHOTO

Highlights

  • पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़
  • एक बदमाश के पैर में लगी गोली
  • नोएडा सेक्टर 58 थाना क्षेत्र का मामला

नोएडा के सेक्टर 58 थाना क्षेत्र में पुलिस और कुख्यात लुटेरों के बीच सोमवार रात मुठभेड़ हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा चलाई गई गोली एक बदमाश के पैर में लगी है, जिस पर गाजियाबाद, नोएडा और दिल्ली के विभिन्न थानों में 26 मुकदमे दर्ज हैं। अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह के मुताबिक, यह बदमाश अपने गैंग के साथियों के साथ मिलकर एनसीआर में लूटपाट व चोरी की वारदातों को अंजाम देता है।

 उन्होंने बताया कि सोमवार रात सेक्टर 58 थाने की पुलिस जांच कर रही थी, तभी डी पार्क के पास कार में सवार होकर कुछ बदमाश आते हुए दिखाई दिए। सिंह के अनुसार, शक होने पर पुलिस ने बदमाशों को रुकने का इशारा किया, पर वे उल्टे गोली चलाते हुए भागने लगे। 

उन्होंने बताया कि जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें बदमाश वसीम लोटा घायल हो गया। सिंह के मुताबिक, उसके अन्य साथी पुलिस पर गोली चलाते हुए अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। इनपुट-भाषा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।