1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. Odisha Crime News: गैंगरेप से बचने के लिए नाबालिग युवती ने छत से लगाई छलांग, हालत गंभीर

Odisha Crime News: गैंगरेप से बचने के लिए नाबालिग युवती ने छत से लगाई छलांग, हालत गंभीर

 Edited By: Malaika Imam
 Published : Jul 19, 2022 04:11 pm IST,  Updated : Jul 19, 2022 08:02 pm IST

Odisha Crime News: छत से नीचे कूदने के चलते युवती के शरीर पर गंभीर चोंटे आई हैं, जिसके चलते युवती की हालत गंभीर बनी हुई है।

Odisha Crime News- India TV Hindi
Odisha Crime News Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

Highlights

  • युवती के शरीर पर गंभीर चोंटे, अस्पताल में भर्ती
  • पुलिस ने पांच आरोपियों को हिरासत में लिया है
  • भाई की आवाज सुन मौके पर पहुंचे स्थानीय लोग

Odisha Crime News: ओडिशा से एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, ओडिशा के जाजपुर जिले में गैंगरेप से बचने के लिए एक नाबालिग युवती ने स्कूल बिल्डिंग की छत से छलांग लगा दी। जानकारी के मुताबिक, छत से नीचे कूदने के चलते युवती के शरीर पर गंभीर चोंटे आई हैं, जिसके चलते युवती की हालत गंभीर बनी हुई है। यह घटना रविवार रात की है। जानकारी के बाद हरकत में आई पुलिस ने पांच आरोपियों को हिरासत में लिया है।

पुलिस के मुताबिक, क्योंझर के कलिंगा नगर में रविवार को भारी बारिश हो रही थी। युवती भाई के साथ अपनी बहन के क्योंझर स्थित घर जा रही थी। जब दोनों बस से उतरे तब भी बारिश रुकी नहीं थी। वहां खड़े कुछ लोगों ने उन्हें सलाह दी कि वे स्कूल में ठहर जाएं और बारिश थमने पर जाएं, इस पर युवती और उसके भाई तैयार हो गए।

 लोगों ने युवती के भाई को पीटा और वहां से भगा दिया

इसके कुछ देर बाद पांच लोग वापस स्कूल आए। इन लोगों ने युवती के भाई की पिटाई की और उसे वहां से भगा दिया। पुलिस ने बताया कि इन लोगों ने युवती से रेप की कोशिश की। बचने के लिए नाबालिग युवती ने छत की ओर भागी और कूद गई। उसे गंभीर चोटें आई हैं और वो अभी वह अस्पताल में है।

युवती का भाई मदद की गुहार लगाते हुए भाग रहा था। इसके बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने युवती को रेस्क्यू किया। कलिंगा नगर पुलिस ने बताया कि भाई के बयान के आधार पर पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

यूपी: नाबालिग बेटी से दुष्कर्म, आरोपी पिता गिरफ्तार

वहीं, बीते दिन उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने अपने पति के खिलाफ 13 साल की नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लागाते हुए प्राथमिकी दर्ज करवाई है। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। खागा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) जय प्रकाश शाही ने रविवार को बताया कि अपनी 13 साल की नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी अवधेश रैदास (45) को रविवार सुबह करीब दस बजे पुरईन मोड़ से गिरफ्तार कर विधिक प्रक्रिया पूरी कर उसे जेल भेज दिया गया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।