1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. राजस्थान से पकड़े गए ISI जासूस पर खुलासा, आर्मी एरिया में सब्जी सप्लाई का ले रखा था ठेका

राजस्थान से पकड़े गए ISI जासूस पर खुलासा, आर्मी एरिया में सब्जी सप्लाई का ले रखा था ठेका

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 14, 2021 10:30 pm IST,  Updated : Jul 14, 2021 11:40 pm IST

दिल्ली पुलिस ने राजस्थान से एक पाकिस्तानी जासूस को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा राजस्थान के पोखरण से गिरफ्तार किए गए पाकिस्तानी जासूस का नाम हबीब खान है।

राजस्थान से पकड़े गए ISI जासूस पर खुलासा, आर्मी एरिया में सब्जी सप्लाई का ले रखा था ठेका- India TV Hindi
राजस्थान से पकड़े गए ISI जासूस पर खुलासा, आर्मी एरिया में सब्जी सप्लाई का ले रखा था ठेका

जयपुर: दिल्ली पुलिस ने राजस्थान से एक पाकिस्तानी जासूस को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा राजस्थान के पोखरण से गिरफ्तार किए गए पाकिस्तानी जासूस का नाम हबीब खान है। हबीब खान पर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी का आरोप है।

क्राइम ब्रांच के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हबीब खान बीकानेर का निवासी है। वह कथिर रूप से सामाजिक कार्यों से जुड़ा हुआ भी बताया जाता है। सूत्रों ने बताया कि वह पिछले कई साल से कॉन्ट्रेक्टर के रूप में काम कर रहा है। हबीब के पास आर्मी एरिया में सब्जी सप्लाई करने का ठेका था।

सूत्रों ने बताया कि आरोपी हबीब खान वर्तमान में पोखरण क्षेत्र में इंदिरा रसोई में सब्जी सप्लाई के ठेका से भी जुड़ा है। पुलिस उसे दिल्ली ले आई है। यहां खुफिया एजेंसियों ने भी हबीब से पूछताछ की है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।