1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. नशे में धुत शराबी पति ने पत्नी की लाठी से पीटकर हत्या की

नशे में धुत शराबी पति ने पत्नी की लाठी से पीटकर हत्या की

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 30, 2020 06:56 pm IST,  Updated : Aug 30, 2020 06:56 pm IST

झारखंड के पलामू जिले में शराबी पति ने नशे की हालत में अपनी पत्नी बसंती देवी (28) को लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद से आरोपी अपने पिता के साथ फरार है।

Palamu: Drunken husband beaten wife to death- India TV Hindi
Palamu: Drunken husband beaten wife to death Image Source : PTI

मेदिनीनगर: झारखंड के पलामू जिले में शराबी पति ने नशे की हालत में अपनी पत्नी बसंती देवी (28) को लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद से आरोपी अपने पिता के साथ फरार है। मेदिनीनगर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप कुमार गुप्ता ने रविवार को बताया कि रामगढ़ थानान्तर्गत करमा गांव निवासी सुनील पहिया शराब पीने का अभ्यस्त है और कल देर रात उसने पत्नी से खाना मांगा जिसे उसने नजरदांज कर दिया जिससे दोनों में विवाद हो गया और आवेश में आकर उसने घर में रखी लाठी से पत्नी को पीटना शुरू किया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

उन्होंने बताया कि घटना को अंजाम देकर हत्यारा पति अपने पिता के साथ फरार है। पुलिस ने शव को आज पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर स्थित मेदिनीराय चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल भेजा है । उन्होंने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है और मृतका के पति की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।