1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. पटना ट्रैफिक पुलिस के ASI का 'हाई टेक' तरीके से रिश्वत लेने का खुलासा

पटना ट्रैफिक पुलिस के ASI का 'हाई टेक' तरीके से रिश्वत लेने का खुलासा

 Reported By: Nitish Chandra @NitishIndiatv
 Published : Dec 28, 2020 10:49 pm IST,  Updated : Dec 28, 2020 10:49 pm IST

बिहार में एक एक्स आर्मी मैन ने पटना ट्रैफिक पुलिस के रिश्वत लेने के अनोखे तरीके का खुलासा किया है। इस युवक ने एक वीडियो के जरिये ट्रैफिक पुलिस में ASI भोला राय के हाई टेक तरीके से रिश्वत लेने का खुलासा किया है।

पटना ट्रैफिक पुलिस के ASI का 'हाई टेक' तरीके से रिश्वत लेने का खुलासा- India TV Hindi
पटना ट्रैफिक पुलिस के ASI का 'हाई टेक' तरीके से रिश्वत लेने का खुलासा Image Source : PTI

पटना: बिहार में एक एक्स आर्मी मैन ने पटना ट्रैफिक पुलिस के रिश्वत लेने के अनोखे तरीके का खुलासा किया है। इस युवक ने एक वीडियो के जरिये ट्रैफिक पुलिस में ASI भोला राय के हाई टेक तरीके से रिश्वत लेने का खुलासा किया है। पॉल्युशन सर्टिफिकेट अपडेट नहीं होने को लेकर पटना में बेली रोड पर पुनाईचक चौराहे के पास पकड़े जाने पर इस युवक से ASI ने बगल के एक डेयरी शॉप पर जाकर एक किलो पेड़ा लाने को कहा। जब ये युवक दुकान पर पहुंचा उसी समय ASI का फोन दुकानदार के पास आ गया जिसमें उस दुकानदार से युवक को पेड़ा न देकर सिर्फ 360 रुपये ले लेने को कहा गया। 

इस दौरान दुकानदार ने बताया कि हर दिन करीब 20 लोगों को इसी तरह ASI भोला राय 1 किलो पेड़ा की कीमत मेरे पास जमा करने भेजते हैं। इसके अलावा ASI भोला राय कई बार लोगों से गूगल पे के जरिये उसके एकाउंट में भी पैसा जमा करवा देते हैं और शाम में पूरा पैसा हमसे लेकर चले जाते हैं। इस पूरी बातचीत का युवक ने वीडियो भी बना लिया। एक दूसरे व्यक्ति ने भी इसी तरह पैसा दिया। उसने भी दुकान पर पहुंचकर वीडियो के जरिये पूरी कहानी बताई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।