1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. स्पा की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, आलीशान मॉल में इस जगह से होती थी लड़कियों की सप्लाई

स्पा की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, आलीशान मॉल में इस जगह से होती थी लड़कियों की सप्लाई

 Reported By: Yogendra Tiwari Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Apr 27, 2024 10:44 pm IST,  Updated : Apr 27, 2024 10:48 pm IST

मॉल के अंदर स्पा के बहाने देह व्यापार किया जा रहा था। जब इस मॉल में छापा मारा गया तो इस पूरे मामले का भंडाफोड़ हुआ। इसमें यह भी पता लगा कि कैसे लड़कियों को इस दलदल में उतारा जाता था।

Prostitution- India TV Hindi
स्पा की आड़ में जिस्मफरोशी के धंधे का खुलासा Image Source : REPRESENTATIVE PIC

नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर में स्पा की आड़ में जिस्मफरोशी के धंधे का खुलासा हुआ है। ये पूरा धंधा नागपुर के आलीशान मॉल में चल रहा था। शहर पुलिस के सामाजिक सुरक्षा विभाग ने नागपुर के एक मॉल में छापा मारा, जहां स्पा की आड़ में देह व्यापार चल रहा था।

कहां मारा छापा?

पुलिस ने शहर के जरीपटका इलाके में स्थित जिंजर मॉल के रिलैक्स स्पा में छापा मारा था और स्पा की आड़ में देह व्यापार करवा रहे कुल 3 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने कार्यवाही के दौरान 3 लड़कियों को रेस्क्यू किया। जिसमें नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश की लड़कियां शामिल थीं। 

नागपुर पुलिस की सामाजिक सुरक्षा विभाग की वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक कविता ईसारकर ने बताया कि इस पॉश मॉल के अंदर एक स्पा में देह व्यापार चल रहा था। जाल बिछाकर पुलिस ने छापा मारा, जहां नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश से लड़कियों को बुलाकर जबरन पैसे का लालच देकर देह व्यापार कराया जा रहा था। 

इन लड़कियों को 2 महीने के लिए बुलाया जाता था और इस जिस्फरोशी के धंधे में धकेला जाता था। इनके लिए बाकायदा स्पा के ऊपर रूम भी बनाए गए थे। पुलिस ने इस कार्रवाई में स्पा के मालिक फिरोज भाटी, नासिर भाटी और मैनेजर रक्षा शुक्ला को गिरफ्तार किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।