1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. दस रुपये को लेकर हुआ झगड़ा, नहीं देने पर ले ली जान

दस रुपये को लेकर हुआ झगड़ा, नहीं देने पर ले ली जान

 Published : Dec 15, 2022 12:44 pm IST,  Updated : Dec 15, 2022 12:59 pm IST

सिलीगुड़ी में एक युवक ने नशे में अपने ही दोस्त की हत्या कर दी। दोनों के बीच महज 10 रुपये को लेकर झगड़ा हो गया था।

मर्डर- India TV Hindi
मर्डर Image Source : FILE PHOTO

पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जहां एक दोस्त ने महज दस रुपए के लिए अपने ही दोस्त की जान ले ली। दोनों दोस्तों के बीच 10 रुपये को लेकर झगड़ा हो गया। इसके बाद दोस्त ने पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि दोनों नशे के आदी थे।

नशेड़ी था मृत युवक 

गुरुवार को पुलिस ने बताया कि 20 वर्षीय रामप्रसाद साहा का शव बुधवार को बैकुंठपुर के जंगलों में मिला। जांच के दौरान पता चला है कि साहा नशीले पदार्थ की लत का शिकार था और अपनी तलब को शांत करने के लिए नियमित रूप से जंगलों में जाता था। पुलिस के मुताबिक, सोमवार को साहा अपने दो दोस्तों-सुब्रत दास (22) और अजय रॉय (24) के साथ जंगल गया था, जो खुद मादक पदार्थ की लत के शिकार हैं।

पुलिस ने मामले का किया खुलासा 
अधिकारियों ने बताया कि नशे में धुत्त साहा ने पाया कि उसके पास पैसे नहीं हैं। उसने और मादक पदार्थ खरीदने के लिए सुब्रत से दस रुपये मांगे। पुलिस के अनुसार, पैसों की मांग को लेकर साहा और सुब्रत में झगड़ा होने लगा। इस दौरान सुब्रत ने कथित तौर पर पत्थर से पीट-पीटकर साहा की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि सिलीगुड़ी मेट्रो पुलिस की आशीघर चौकी के अधिकारियों ने बुधवार रात सुब्रत और अजय को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कहा कि वह मामले में अजय की भूमिका की जांच कर रही है। वहीं घर में मातम का माहौल छाया हुआ है। परिजनों ने बताया कि हमें जानकारी नहीं था कि वो इतने नशे का शिकर हो गया है। 
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।