1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. Rajasthan News: राजस्थान में बुआ ने अपनी ही नौ साल की भतीजी की ली जान, तलवार से काटा सिर

Rajasthan News: राजस्थान में बुआ ने अपनी ही नौ साल की भतीजी की ली जान, तलवार से काटा सिर

 Edited By: Akash Mishra
 Published : Aug 01, 2022 05:27 pm IST,  Updated : Aug 01, 2022 05:27 pm IST

Rajasthan News: राजस्थान के डूंगरपुर जिले में सोमवार को एक द‍िल दहलाने वाली घटना सामने आई। पुलिस ने बताया जिले में 15 साल की एक लड़की ने कथित तौर पर अपनी नौ वर्षीय भतीजी का सिर तलवार से काट दिया।

Representational Image- India TV Hindi
Representational Image Image Source : PTI

Highlights

  • आरोपी लड़की दो दिनों से ‘सामान्य व्यवहार नहीं’ कर रही थी: पुलिस
  • "आरोपी लड़की हॉस्टल में रहती है और कुछ दिन पहले ही घर आई थी"

Rajasthan News: राजस्थान के डूंगरपुर जिले में सोमवार को एक द‍िल दहलाने वाली घटना सामने आई। पुलिस ने बताया जिले में 15 साल की एक लड़की ने कथित तौर पर अपनी नौ वर्षीय भतीजी का सिर तलवार से काट दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी लड़की दो दिनों से ‘सामान्य व्यवहार नहीं’ कर रही थी। वह और उसके परिवार वाले दशा माता की पूजा कर रहे थे और उनसभी ने अपने कमरे में मूर्ति भी स्थापित कर रखी थी।

चितरी थाने के एसएचओ(SHO) गोविंद सिंह ने बताया, ‘‘सोमवार तड़के करीब तीन बजे लड़की अपने माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्यों की मौजूदगी में उन्‍मत हो गई और उसने तलवार उठा ली। परिवार वाले घबराकर वहां से भाग गए। आरोपी लड़की तलवार लहराते हुए लड़की दूसरे कमरे में घुस गई और उसने नौ वर्षीय अपनी भतीजी वर्षा का सिर काट दिया।’’ 

आरोपी लड़की दसवीं की छात्रा 

सागवारा के क्षेत्राधिकारी नरपत सिंह ने बताया कि आरोपी लड़की दसवीं की छात्रा है। वह छात्रावास में रहती है और कुछ दिन पहले ही घर आई थी। उन्होंने कहा, ‘‘अचानक उसके बर्ताव में बदलाव आ गया। वह सामान्य आचरण नहीं कर रही थी और ऐसा लगता है कि उसे इलाज की जरूरत है। परिवार ने बताया कि उसने दो दिनों तक पूजा के कारण कुछ भी नहीं खाया था।’’ थानाप्रभारी ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है और फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की एक टीम मौके से सबूत जुटा रही है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच चल रही है। 

हालही में एक बेटी ने दे डाली थी अपने ही पिता की सुपारी 

कोटा में कुछ दिनों पहले एक मामला सामने आया था, जहां एक बेटी ने अपने ही पिता की सुपारी देकर उनकी हत्या करवा दी। लड़की ने अपने प्रेमी को 50 हजार रुपये देकर अपने पिता का मर्डर करवा दिया था। दरअसल, बेटी का पिता शराब पीने का आदी था जिसने अपनी नशे की लत के कारण लाखों रुपए का कर्ज कर लिया था। लाखों के कर्ज को चुकाने के लिए राजेंद्र अपने मकान को बेचने की फिराक में भी था। जब मकान बेचने की बात का पता बेटी को लगा तो वह बहुत ज्यादा नाराज हो गई। जिसके बाद उसने(लड़की) ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर ये प्लान बनाया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।