1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. रेप के आरोपी ने नाबालिग पीड़िता से चोरी-छिपे किया निकाह, मौलवी समेत 3 गिरफ्तार

रेप के आरोपी ने नाबालिग पीड़िता से चोरी-छिपे किया निकाह, मौलवी समेत 3 गिरफ्तार

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jan 24, 2023 01:59 pm IST,  Updated : Jan 24, 2023 01:59 pm IST

पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी की पहचान अल-आमिर के तौर पर हुई है, और वह घटना के बाद से लगातार लड़की के परिवार वालों को मनाने की कोशिश कर रहा था।

Rape Nikah, Rape Nikah Kerala, Minor Rape Nikah- India TV Hindi
पुलिस ने रेप के आरोपी समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। Image Source : PIXABAY REPRESENTATIONAL

तिरुवनंतपुरम: केरल के तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़की के साथ रेप के मामले में आरोपी युवक को पीड़िता से चोरी-छुपे निकाह करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि घटना तिरुवनंतपुरम जिले के नेदुमंगडु में पनवूर की है। 23 साल के इस युवक के अलावा 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के पिता और एक स्थानीय मस्जिद में मौलवी को भी उसका निकाह करवाने के लिए गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि यह निकाह 18 जनवरी को करवाया गया।

2021 में गिरफ्तार हुआ था आरोपी

घटना के बारे में जानकारी मिलने के बाद जब स्कूल के मैनेजमेंट से इस बारे में पूछताछ की गई, तब जाकर मामला सामने आया। उनकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच की और 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी की पहचान अल-आमिर के तौर पर हुई है, और वह घटना के बाद से लगातार लड़की के परिवार वालों को मनाने की कोशिश कर रहा था। पीड़िता के साथ रेप करने के मामले में उसे 2021 में गिरफ्तार किया गया था, लेकिन अभी वह जमानत पर बाहर था।

जमानत पर रिहा चल रहा था आमिर
पीड़िता के परिवार की शिकायत के आधार पर पिछले साल उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया और उसे जेल हुई थी, लेकिन वह जमानत पर रिहा हो गया और लगातार लड़की के परिवार को शादी के लिए राजी करने में लगा हुआ था। आमिर, लड़की के पिता और मौलवी के खिलाफ यौन अपराध से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि स्थानीय अदालत ने तीनों को हिरासत में रखने का आदेश दिया और उन्हें जेल भेज दिया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।