1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. मदरसे में रहकर पढ़ने वाले 10 साल के लड़के के साथ कुकर्म, आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी, हुआ गिरफ्तार

मदरसे में रहकर पढ़ने वाले 10 साल के लड़के के साथ कुकर्म, आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी, हुआ गिरफ्तार

 Published : Aug 12, 2024 06:42 pm IST,  Updated : Aug 12, 2024 07:54 pm IST

इंदौर में बड़गोंदा थाना क्षेत्र के एक मदरसे में रहकर पढ़ने वाले 10 साल के लड़के के साथ रेप हुआ है। पीड़ित बालक का मदरसे के दूसरे लड़कों से कुछ दिन पहले झगड़ा हुआ था।

Rape - India TV Hindi
मदरसे में रहकर पढ़ने वाले 10 साल के लड़के के साथ कुकर्म Image Source : REPRESENTATIVE PIC

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मदरसे में 10 साल के लड़के से कुकर्म के आरोप में एक कर्मचारी को सोमवार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी है। 

क्या है पूरा मामला?

अधिकारी ने बताया कि बड़गोंदा थाना क्षेत्र के एक मदरसे में रहकर पढ़ने वाले 10 साल के लड़के से इस संस्थान के 20 साल के पुरुष कर्मचारी ने दो अगस्त को दोपहर में कथित तौर पर कुकर्म किया। उन्होंने बताया कि आरोपी ने कुकर्म के दौरान लड़के के साथ गाली-गलौज और मारपीट करते हुए उसे धमकाया कि अगर उसने किसी को आपबीती सुनाई, तो वह उसे जान से मार डालेगा। 

अधिकारी ने कहा, 'पीड़ित बालक का मदरसे के दूसरे लड़कों से कुछ दिन पहले झगड़ा हुआ था। इस पर मदरसे के एक शिक्षक ने बालक से कहा था कि विवाद शांत होने तक वह आरोपी कर्मचारी के कमरे में सो जाया करे।'

उन्होंने बताया कि कुकर्म का शिकार होने के बाद पीड़ित लड़का मदरसे से बाहर निकला और एक राहगीर का मोबाइल फोन लेकर अपनी मां को आपबीती सुनाई। अधिकारी ने बताया कि पीड़ित लड़के की मां ने अपने रिश्तेदारों के साथ पुलिस थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कराया। 

उन्होंने बताया कि मदरसे के आरोपी कर्मचारी को गिरफ्तार करके एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत के तहत जेल भेज दिया गया। अधिकारी ने बताया कि मदरसे में नाबालिग लड़के से कुकर्म के मामले की विस्तृत जांच जारी है। (इनपुट: भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।