1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. सवाई मानसिंह स्टेडियम के कोच ने नाबालिग खिलाड़ी का किया शारीरिक शोषण

सवाई मानसिंह स्टेडियम के कोच ने नाबालिग खिलाड़ी का किया शारीरिक शोषण

 Published : Jun 01, 2021 03:35 pm IST,  Updated : Jun 01, 2021 03:35 pm IST

जयपुर स्थित सवाई मानसिंह स्टेडियम (SMS) में कोचिंग लेने वाली 17 साल की टेनिस प्लेयर के साथ उसके कोच द्वारा ही शारीरिक शोषण करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

सवाई मानसिंह स्टेडियम के कोच ने नाबालिग खिलाड़ी का किया शारीरिक शोषण- India TV Hindi
सवाई मानसिंह स्टेडियम के कोच ने नाबालिग खिलाड़ी का किया शारीरिक शोषण

जयपुर (राजस्थान): जयपुर स्थित सवाई मानसिंह स्टेडियम (SMS) में कोचिंग लेने वाली 17 साल की टेनिस प्लेयर के साथ उसके कोच द्वारा ही शारीरिक शोषण करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता ने पिछले कुछ महीनों से बदनामी के डर के कारण चुप्पी साध रखी थी लेकिन अब अपने परिजनों को आपबीती सुनाई, जिसके बाद उसके पिता ने सोमवार देर रात जयपुर के ज्योति नगर थाने पहुंचकर कोच के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया है। 

पुलिस ने टेनिस कोच गौरांग नलवाया को नामजद कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, पीड़िता टेनिस प्लेयर है और पिछले करीब एक साल से एसएमएस स्टेडियम में कोच गौरांग नलवाया के पास टेनिस खेलने की कोचिंग के लिए जाया करती थी। पीड़िता के पिता का आरोप है कि उनकी बेटी को कोच गौरांग ने अच्छी परफॉर्मेंस दिलवाने में मदद करने और टेनिस के खेल में आगे बढ़ाने का झांसा देकर नजदीकियां बढ़ाईं और झांसे में लेकर जयपुर में दुष्कर्म किया।

पीड़िता के पिता के अनुसार, इसके बाद ट्रेनिंग के बहाने कोच उसे (पीड़िता को) उदयपुर ले गया। वहां भी कोच ने 17 वर्षीय खिलाड़ी के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह दोनों वापस आ गए। इस बीच बेटी का व्यवहार बदल गया। काफी पूछने पर उसने चुप्पी तोड़ी और कोच गौरांग द्वारा उसका देहशोषण करने की बात बताई। इससे परिजन भी सन्न रह गए। आखिरकार वह न्याय पाने के लिए थाने पहुंचे। थानाप्रभारी सरोज धायल मामले की जांच कर रही हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।