1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. उत्तर प्रदेश: 7 साल की बच्ची से चॉकलेट का लालच देकर रेप, आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश: 7 साल की बच्ची से चॉकलेट का लालच देकर रेप, आरोपी गिरफ्तार

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 07, 2020 07:43 pm IST,  Updated : Dec 07, 2020 07:43 pm IST

मऊ जिले के मधुबन में रामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की सात साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने का मामला सामने आया है।

उत्तर प्रदेश: 7 साल की बच्ची से चॉकलेट का लालच देकर रेप, आरोपी गिरफ्तार- India TV Hindi
उत्तर प्रदेश: 7 साल की बच्ची से चॉकलेट का लालच देकर रेप, आरोपी गिरफ्तार Image Source : INDIA TV

मऊ (उत्तर प्रदेश): मऊ जिले के मधुबन में रामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की सात साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने का मामला सामने आया है। बच्ची के साथ रेप की यह वारदात रविवार को की गई। मऊ पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता अपनी दो दोस्तों के साथ रविवार दोपहर को गांव के सिवान की तरफ गई हुई थी और इसी दौरान ढिलई फिरोजपुर निवासी आरोपी युवक बच्ची को चॉकलेट देने का लालच देकर पास के ही ट्यूबलेव पर ले गया और कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया। 

उन्होंने बताया कि बच्ची की चीख सुनकर दोनों दोस्त ट्यूबवेल की तरफ पहुंचीं तो वह लहुलुहान स्थिति में पड़ी थी। पुलिस के मुताबिक, दोनों दोस्त पीड़िता को लेकर घर पहुंचीं तथा परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद परिजन ने रामपुर थाने में संबंधित युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। 

पुलिस ने आरोपी युवक ओबैस (35) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी राजकुमार सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।