Sunday, January 25, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. रेप की कोशिश, बच्ची चीखी तो दौड़े लोग, मासूम की हत्या कर फरार आरोपी का हुआ एनकाउंटर

रेप की कोशिश, बच्ची चीखी तो दौड़े लोग, मासूम की हत्या कर फरार आरोपी का हुआ एनकाउंटर

हुबली में एक बच्ची के साथ रेप की कोशिश के बाद उसकी हत्या कर दी गई। बच्ची की चीख सुनकर लोग दौड़े तब तक उसकी हत्या हो चुकी थी और आरोपी फरार हो चुका था।

Reported By : T Raghavan Edited By : Malaika Imam Published : Apr 13, 2025 07:26 pm IST, Updated : Apr 13, 2025 09:22 pm IST
बच्ची की हत्या के बाद गुस्से में लोग, थाने का किया घेराव- India TV Hindi
बच्ची की हत्या के बाद गुस्से में लोग, थाने का किया घेराव

कर्नाटक के हुबली से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। बिहार से आए एक मजदूर ने एक 5 साल की बच्ची का रेप करने की कोशिश की। पीड़िता बच्ची की चीख सुनकर जब लोग आने लगे तो आरोपी ने बच्ची का मर्डर कर दिया और फरार हो गया हालांकि, आरोपी की कुछ तस्वीरें सीसीटीवी में कैद हो गईं। घटना के तुरंत बाद मामले की जांच में जुटी पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी रितेश कुमार का पता लगा लिया। करीब तीन घंटे की पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रितेश कुमार बताया और कहा कि वो बिहार की राजधानी पटना का रहने वाला है और देश के अलग-अलग शहरों में घूमता रहता है। वो तीन महीने पहले हुबली आया था और एक पुल के पास बनी सुनसान इमारत में रात बिताता था, दिन में मजदूरी करता था।

एनकाउंटर में मारा गया आरोपी

जब SI अन्नपूर्णा की टीम उसे लेकर आगे की जांच के लिए उस इमारत के पास पहुंची तो अचानक उसने पुलिस की टीम पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। SI सहित 2 पुलिसकर्मी पत्थर लगने से घायल हो गए। इसके बाद आरोपी रितेश कुमार वहां से भागने की कोशिश करने लगा। SI अन्नपूर्णा ने हवाई फायर कर उसे चेतावनी दी, लेकिन वो नहीं रुका। इसके बाद सब-इंस्पेक्टर ने 2 गोली चलाई। एक उसकी पीठ पर और दूसरी उसकी टांग पर लगी, जिससे वो नीचे गिर गया। उसे लेकर जिला अस्पताल लाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। तीनों घायल पुलिसकर्मियों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

 

मासूम का गला घोंट दिया

घटना की शिकायत रविवार सुबह पीड़िता की मां ने की थी, जिसके बाद इलाके के लोग आक्रोशित हो गए और पुलिस स्टेशन के बाहर जमा होकर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन करने लगे। हत्यारे को पकड़ने के पुलिस की स्पेशल टीम का गठन किया गया। पुलिस ने बताया था कि रविवार सुबह जब बच्ची की मां और पिता दिहाड़ी मजदूरी के लिए गए थे तब आरोपी बच्ची को एक सुनसान बिल्डिंग में लेकर गया और उसके साथ बलात्कार करने की कोशिश की। जब बच्ची की चीख सुनकर स्थानीय लोग बिल्डिंग की ओर दौड़े, तो इससे घबराकर आरोपी ने मासूम का गला घोंट दिया और उसकी हत्या कर दी। लोगों के वहां पहुंचने से पहले आरोपी भाग गया।

लोगों ने किया थाने का घेराव 

बिहार मूल के आरोपी की कुछ तस्वीरें सीसीटीवी में कैद हो गईं। इस संबंध में अशोकनगर थाने में मामला दर्ज किया गया है। स्थानीय लोगों ने इस संबंध में अशोकनगर थाने का घेराव भी किया और आरोपी को गिरफ्तार कर कड़ी सजा देने की मांग की। लोगों ने आरोप लगाया कि दूसरे राज्यों से काम के लिए लाने वाले मजदूरों का बैकग्राउंड चेक किए बिना ठेकेदार उन्हें काम पर ला रहे हैं, जिससे ऐसी घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे ठेकेदारों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए और पुलिस को राज्य के बाहर से आए लोगों के बारे में भी जानकारी हासिल करनी चाहिए।

कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल

स्थानीय सांसद और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाते हुए घटना की निंदा की है। उन्होंने कहा, "इस घटना के बारे में मुझे जानकारी मिली है। कानून-व्यवस्था के बारे में सरकार को गंभीर होने की जरूरत है। मैं इस पर कोई राजनीतिक बयान अभी नहीं देना चाहता हूं, जिसने भी ये कुकृत्य किया है उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। पुलिस की कार्रवाई उसी दिशा में होनी चाहिए। मैं इस घटना की कड़ी निंदा करता हूं।"

ये भी पढ़ें-

दलित युवक की हत्या पर भड़कीं मायावती, बोलीं- सरकार कानून का राज करे कायम

भारत को मिली बड़ी सफलता, इस हथियार को बनाकर दिग्गज देशों से की बराबरी; देखें VIDEO

Latest Crime News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement