1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. बुजुर्ग बीमार महिला को बेरहमी पीटता था बेटा, पोते ने चुपके से वीडियो बनाकर किया वायरल

बुजुर्ग बीमार महिला को बेरहमी पीटता था बेटा, पोते ने चुपके से वीडियो बनाकर किया वायरल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 17, 2020 03:56 pm IST,  Updated : Jul 17, 2020 03:56 pm IST

दादी पर पिता और बड़े भाई के अत्याचार को बढ़ते देख श्रीनिवास के छोटे बेटे ने 3 दिन पहले बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट का वीडियो अपने मोबाइल पर रिकॉर्ड कर लिया।

बुजुर्ग बीमार महिला...- India TV Hindi
बुजुर्ग बीमार महिला को बेरहमी पीटता था बेटा, पोते ने चुपके से वीडियो बनाकर किया वायरल Image Source : INDIA TV

मंगलुरु। कर्नाटक के दक्षिण कन्नडा जिले के बेलंतगड़ी में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर शराब पीकर एक बेटा अपनी बुजुर्ग और बीमार मां से छुटकारा पाने के लिए उसकी अपने बड़े बेटे के साथ मिलकर जमकर पिटाई करता था। बुजुर्ग महिला के छोटे पोते ने यह सब नहीं देखा गया और उसने चुपके से वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया जिसके बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए महिला के बेटे और बड़े पोते को गिरफ्तार कर लिया है। 

पुलिस के मुताबिक इस वृद्ध महिला को टॉर्चर करने वाले उसके बेटे श्रीनिवास शेट्टी और प्रदीप शेट्टी को हिरासत में लिया गया है। जानकारी के मुताबिक ये बुजुर्ग महिला पिछले कुछ सालों से बीमार थी, चल फिर नहीं सकती थी और उसका  बेटा बुजुर्ग महिला से छुटकारा पाना चाहता था। इसलिए महिला का बेटा श्रीनिवास और श्रीनिवास का बड़ा बेटा प्रदीप अक्सर शराब पीकर बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट करते थे। 

दादी पर पिता और बड़े भाई के अत्याचार को बढ़ते देख श्रीनिवास के छोटे बेटे से ये ज्यादा दिनों तक सहन नहीं हो पाया। 3 दिन पहले जब श्रीनिवास और प्रदीप बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट कर रहे थे तब उसने अपने मोबाइल पर इस टॉर्चर को रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो वायरल हो गया और पुलिस ने खुद ही मामला दर्ज करते हुए आरोपी बेटे और पोते को हिरासत में ले लिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।