1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. सम्पत्ति को लेकर विवाद में बेटे ने पिता को मारी गोली

सम्पत्ति को लेकर विवाद में बेटे ने पिता को मारी गोली

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 13, 2020 04:02 pm IST,  Updated : Aug 13, 2020 04:05 pm IST

सेना के एक सेवानिवृत्त जवान ने सम्पत्ति को लेकर हुए विवाद में अपने पिता को कथित तौर पर गोली मार दी। पुलिस ने बताया कि सेना के पूर्व जवान सुनील कुमार ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से पिता को बुधवार शाम गोली मार दी।

Son shoots father in dispute over property- India TV Hindi
Son shoots father in dispute over property Image Source : FILE PHOTO

मुजफ्फरनगर: सेना के एक सेवानिवृत्त जवान ने सम्पत्ति को लेकर हुए विवाद में अपने पिता को कथित तौर पर गोली मार दी। पुलिस ने बताया कि सेना के पूर्व जवान सुनील कुमार ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से पिता को बुधवार शाम गोली मार दी। पिता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुयी है। उन्होंने बताया कि वे झिंझाना थाने के मंगलोरा गांव के निवासी है। चौसाना पुलिस चौकी प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि सुनील के बड़े भाई ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई है।

ढहने से पिता-पुत्र की मौत 

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले के हलियापुर थानाक्षेत्र में भारी बारिश के कारण कच्ची दीवार ढहने से पिता-पुत्र की मौत हो गयी जबकि इस घटना में दो अन्य लोग घायल हुए हैं। थाना प्रभारी अरशद खान ने बृहस्पतिवार को बताया कि 55 वर्षीय राम अचल का कच्चा मकान हलियापुर कस्बे में है। बुधवार रात भारी बारिश के चलते दीवार ढह गयी, जिसके मलबे में दबकर राम अचल और उनके पुत्र 16 वर्षीय राम हृदय की मौत हो गयी। खान ने बताया कि हादसे में राम अचल की पत्नी बचाना देवी और पुत्री आरती गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

सर्पदंश से सगे भाई-बहन की मौत

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले खेजुरी थानाक्षेत्र के लेदुही गांव में सर्पदंश से सगे भाई-बहन की मौत हो गयी है। पुलिस ने गांव वालों के हवाले से बृहस्पतिवार को बताया कि हरेराम चौहान की आठ वर्षीया पुत्री नेहा और उसका छह वर्षीय भाई राज, मां रानी के साथ घर में सो रहे थे। पुलिस के अनुसार बुधवार रात में किसी समय विषैले सांप ने दोनों को काट लिया। घटना की जानकारी रानी को बृहस्पतिवार सुबह हुई तो वह पड़ोसियों के सहयोग से दोनों को स्थानीय चिकित्सक के पास ले गयी। पुलिस ने बताया कि चिकित्सक ने दोनों बच्चों को अस्पताल रेफर किया। अस्पताल के डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।