1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, आरोपी महिला ने भी खाया जहर, जानें पूरा मामला

छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, आरोपी महिला ने भी खाया जहर, जानें पूरा मामला

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 04, 2021 11:25 pm IST,  Updated : Jan 04, 2021 11:25 pm IST

ललितपुर जिले के मड़ावरा थाना क्षेत्र के एक गांव में छात्रा के फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में आरोपी एक महिला ने सोमवार को जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की कोशिश की है।

छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, आरोपी महिला ने भी खाया जहर, जानें पूरा मामला- India TV Hindi
छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, आरोपी महिला ने भी खाया जहर, जानें पूरा मामला Image Source : FILE

ललितपुर (उप्र): ललितपुर जिले के मड़ावरा थाना क्षेत्र के एक गांव में छात्रा के फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में आरोपी एक महिला ने सोमवार को जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की कोशिश की है। छात्रा ने कथित सुसाइड नोट में गांव की दो महिलाओं को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया, जबकि उसके पिता ने दो युवकों पर कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार करने का आरोप लगाया है। 

मड़ावरा थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) कृष्ण वीर सिंह ने 'पीटीआई-भाषा' को सोमवार शाम बताया कि 19 वर्षीय स्नातक छात्रा द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किये जाने की घटना शनिवार की है। छात्रा ने एक सुसाइड नोट में गांव की दो महिलाओं अनिता (30) और रामकली (31) को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया। उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में सुसाइड नोट के आधार पर दोनों महिलाओं के खिलाफ आत्महत्या के लिए बाध्य करने की सुसंगत धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और सुसाइड नोट को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। 

एसएचओ ने बताया कि मामले दर्ज होने के बाद अपनी गिरफ्तारी के डर से अनिता ने सोमवार को कोई जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की कोशिश की। वह फिलहाल सरकारी अस्पताल में भर्ती है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। वहीं, छात्रा के पिता ने पुलिस को एक अलग तहरीर दी है, जिसमें उसने आरोप लगाया कि उसकी बेटी को दोनों महिलाएं खेत ले गयी थीं, जहां गांव के ही दो युवकों ने उसके साथ बलात्कार किया और मोबाइल फोन से घटना का अश्लील वीडियो भी बनाया है। इसी से क्षुब्ध होकर लड़की ने आत्महत्या कर ली। हालांकि, एसएचओ सिंह ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बलात्कार की पुष्टि नहीं हुई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।