1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. शराब ठेके के पीछे मिला दलित युवक का शव, धारदार हथियार से गला रेतकर की गई हत्या

शराब ठेके के पीछे मिला दलित युवक का शव, धारदार हथियार से गला रेतकर की गई हत्या

 Edited By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : Sep 04, 2025 10:11 am IST,  Updated : Sep 04, 2025 10:11 am IST

सुल्तानपुर के चांदा कोतवाली क्षेत्र में एक दलित युवक महेश कुमार की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसका शव शराब के ठेके के पीछे मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है। युवक बुधवार शाम से लापता था।

sultanpur dead body of a Dalit youth was found behind a liquor shop he was murdered by slitting his - India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : INDIA TV

सुलतानपुर जिले के चांदा कोतवाली क्षेत्र में एक दलित युवक की गला रेतकर हत्या किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि युवक का शव बृहस्पतिवार सुबह एक शराब के ठेके के पीछे पाया गया। पुलिस ने बताया कि चांदा कोतवाली क्षेत्र के किंदीपुर गांव का रहने वाला महेश कुमार बुधवार शाम से लापता था। सुबह ग्रामीणों को उसका शव किंदीपुर बाजार में स्थित शराब ठेके के पीछे मिला। उसकी धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गयी है। पुलिस क्षेत्राधिकारी अब्दुस सलाम ने बताया कि दलित युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना की जांच के लिए पुलिस की टीम गठित की गई है।

पति ने पत्नी को मारी गोली

बता दें कि इससे पहले बीते दिनों गोरखपुर में भी हत्या का एक मामला देखने को मिला था। यहां बुधवार रात 8 बजे एक दिल दहलाने वाली घटना ने पूरे शहर को हिला दिया। पति ने जेल रोड पर बीच बाजार में अपनी पत्नी को गोली मार दी। खून से लथपथ हालत में पत्नी को लोगों ने प्राइवेट हॉस्पिटल में पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर शाहपुर थाने की पुलिस पहुंची। वहीं, पति मौके से फरार हो गया है। घटना शाहपुर इलाके जेल रोड की है।

डॉक्टरों ने घोषित किया मृत

दरअसल, जेल रोड पर रहने वाले विश्वकर्मा चौहान का पत्नी ममता चौहान (30) से डेढ़ साल से झगड़ा चल रहा था। पति-पत्नी अलग-अलग रहते थे। बुधवार शाम जेल रोड के पास ही एक स्टूडियो में ममता फोटो खिंचवाने गई थी। उसी समय विश्वकर्मा चौहान पहुंचा। दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। इसके बाद तमंचा निकालकर विश्वकर्मा ने ममता के सीने में गोली मार दी। गोली लगते ही ममता वही जमीन पर ही ढेर हो गई। आस-पास के लोगों ने उसे विनायक हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

(इनपुट-भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।