1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. सागर हत्याकांड में गिरफ्तार जूडो कोच सुभाष निकला सुशील कुमार का करीबी

सागर हत्याकांड में गिरफ्तार जूडो कोच सुभाष निकला सुशील कुमार का करीबी

 Reported By: Atul Bhatia @atul_bhatia1
 Published : Jun 16, 2021 09:30 pm IST,  Updated : Jun 16, 2021 09:30 pm IST

सागर धनखड़ हत्याकांड मामले में जिस 11वें आरोपी जूडो कोच सुभाष को दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है वो आरोपी ओलंपियन सुशील कुमार का करीबी है जो बाहरी दिल्ली के एक सरकारी स्कूल में पीटी टीचर है।

Sushil Kumar's close associate  judo coach Subhash arrested- India TV Hindi
सागर धनखड़ हत्याकांड मामले में गिरफ्तार जूडो कोच सुभाष ओलंपियन सुशील कुमार का करीबी है। Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली: सागर धनखड़ हत्याकांड मामले में जिस 11वें आरोपी जूडो कोच सुभाष को दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है वो आरोपी ओलंपियन सुशील कुमार का करीबी है जो बाहरी दिल्ली के एक सरकारी स्कूल में पीटी टीचर है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक सुभाष कुख्यात गैंगस्टर काला जठेड़ी के गैंग का सदस्य है। 

दिल्ली पुलिस ने दिल्ली सरकार को सुभाष की गिरफ्तारी को लेकर खत भी लिखा है। इस मामले के मुख्य आरोपी सुशील कुमार का मोबाइल व वारदात वाली रात पहने कपड़े पुलिस अब तक बरामद नहीं कर पाई है। घटना में शामिल 8 और वांटेड की तलाश की जा रही है।

इस मामले का एक CCTV भी पुलिस को मिला है जो मॉडल टाउन इलाके का है जिस वक्त सागर को किडनैप करने सुशील और उसके साथी मॉडल टाउन पहुचे थे जिसको FSL रोहणी जांच के लिए भेजा गया है जिसकी रिपोर्ट आना बाक़ी है। दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक  सुशील कुमार को यह डर भी था की विरोधी गुट के पहलवान और गैंगस्टर सुशील पर हमला कर सकते है।

ये भी पढ़ें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।