1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. तमिलनाडु : युवक ने प्रेमिका को चाकू मारा, अस्पताल में हुई मौत

तमिलनाडु : युवक ने प्रेमिका को चाकू मारा, अस्पताल में हुई मौत

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 18, 2020 08:08 pm IST,  Updated : Jul 18, 2020 08:08 pm IST

20 वर्षीय एक युवक ने प्रेमिका को उसके घर के बाहर चाकू मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बाद में, अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

तमिलनाडु : युवक ने प्रेमिका को चाकू मारा, अस्पताल में हुई मौत - India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : PTI

कोयंबटूर (तमिलनाडु): शहर के बाहरी इलाके में 20 वर्षीय एक युवक ने प्रेमिका को उसके घर के बाहर चाकू मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बाद में, अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि सी रथीश नाम के युवक और ऐश्वर्या (18) के बीच कथित तौर पर प्रेम संबंध था, जिस पर अपने माता-पिता के आपत्ति जताने के कारण लड़की पिछले चार महीने से आरोपी से दूरी बनाने लगी थी। 

पुलिस ने बताया कि इस बात से परेशान रथीश शुक्रवार रात लड़की के घर गया और उसे बाहर बुलाया। जब वह बाहर आई, तो दोनों में बहस हुई और रथीश ने उसे चाकू मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने बताया कि ऐश्वर्या की चीख सुन कर उसके पिता बाहर आए और उसने उन्हें भी चाकू मार कर घायल कर दिया। 

पुलिस ने बताया पड़ोस के लोग पिता-पुत्री को अस्पताल ले गए, जहां लड़की की मौत हो गई। पिता की हालत स्थिर बतायी जा रही है। लड़की बी कॉम प्रथम वर्ष की छात्रा थी। पुलिस ने बताया कि घटना के सिलसिले में एक मामला दर्ज किया गया है और आरोपी युवक की तलाश जारी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।