1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. छात्रा ने ठुकरा दिया शादी का प्रस्ताव, गुस्साए मनचले ने गर्दन रेतकर की निर्मम हत्या

छात्रा ने ठुकरा दिया शादी का प्रस्ताव, गुस्साए मनचले ने गर्दन रेतकर की निर्मम हत्या

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Oct 18, 2025 06:40 pm IST,  Updated : Oct 18, 2025 06:40 pm IST

बेंगलुरु में मनचले ने एक छात्रा की गर्दन रेतकर हत्या कर दी। छात्रा ने उसका शादी का प्रस्ताव ठुकरा दिया था, जिसके बाद आरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

शख्स ने की छात्रा की निर्मम हत्या।- India TV Hindi
शख्स ने की छात्रा की निर्मम हत्या। Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

बेंगलुरु: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में हत्या का एक दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा की मनचले ने निर्मम तरीके से गला रेतकर हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी दी है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि आरोपी और उसे शरण देने वाले एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। घटना में उपयोग की गई बाइक भी जब्त कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। 

छात्रा ने शादी से किया इनकार

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि मुख्य आरोपी विग्नेश (28) छात्रा का पड़ोसी था और उसने विवाह प्रस्ताव ठुकराए जाने पर गुस्से एवं हताशा में छात्रा की कथित तौर पर हत्या कर दी। छात्रा की यहां रेलवे पटरी के पास गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। यह घटना 16 अक्टूबर को दोपहर करीब ढाई बजे हुई। जब फार्मेसी प्रथम वर्ष की छात्रा और स्वतंत्र पाल्या निवासी यामिनी प्रिया कॉलेज से घर लौट रही थी, उसी समय घटना को अंजाम दिया गया। विग्नेश कथित तौर पर उसके पास आया और उसने विवाह का प्रस्ताव रखा, लेकिन जब प्रिया ने प्रस्ताव ठुकरा दिया तो उसने उस पर धारदार हथियार से कथित तौर पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। 

पीड़िता के घर के पास रहता था आरोपी

पीड़िता के पिता की शिकायत के आधार पर श्रीरामपुरा पुलिस थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया। शिकायत के अनुसार, आरोपी पीड़िता के घर के सामने रहता था और उसके परिवार को जानता था। वह छात्रा पर शादी के लिए दबाव डाल रहा था। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने जांच के बाद विग्नेश और उसे कथित तौर पर शरण देने वाले एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। इस अपराध में इस्तेमाल किया गया दोपहिया वाहन भी जब्त कर लिया गया है। अधिकारी ने बताया कि जांच की जा रही है। (इनपुट- पीटीआई)

यह भी पढ़ें- 

कानपुर कोर्ट में स्टेनो ने छठी मंजिल से कूदकर दी जान, परिजनों ने लगाए प्रताड़ना के आरोप; मचा हड़कंप

14 साल के बच्चे ने की 5 साल के मासूम की हत्या, बदला लेने के लिए उठाया खौफनाक कदम; लाश के पास बैठा मिला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।