1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. जयपुर में हैवानियत: रिश्तेदारों ने 14 साल की नाबालिग को किया किडनैप, शराब पिलाकर किया दुष्कर्म

जयपुर में हैवानियत: रिश्तेदारों ने 14 साल की नाबालिग को किया किडनैप, शराब पिलाकर किया दुष्कर्म

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Jan 13, 2024 06:52 pm IST,  Updated : Jan 13, 2024 06:52 pm IST

राजस्थान की राजधानी जयपुर से शर्मनाक खबर सामने आई है। दो रिश्तेदारों ने घर के पास टहल रही 14 साल की नाबालिग का अपहरण किया। अपने घर ले जाकर जबरन शराब पिलाई और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

jaipur rape case- India TV Hindi
रिश्तेदारों ने ही नाबालिग से की हैवानियत Image Source : FILE PHOTO

जयपुर: राजस्थान के जयपुर में दो दूर के रिश्तेदारों ने 14 वर्षीय नाबालिग का कथित तौर पर अपहरण कर लिया और फिर उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने शनिवार को कहा, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत एक्शन में आई और दोनों आरोपियों को हिरासत में  लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक घटना शुक्रवार के रात की है। आरोपियों ने बच्ची को उसके घर के पास से उस वक्त अगवा कर लिया जब वह टहल रही थी। दोनों आरोपी एक बाइक से आए और उसे जबरन बाइक पर बैठा लिया और अपने घर ले गए। 

दोनों आरोपियों ने अपने घर ले जाकर पहले बच्ची को जबरन शराब पिलाई और नशे की हालत में उसके सथ दुष्कर्म किया। पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) अनूप सिंह ने ये जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि घटना के संभंध में दर्ज की गई एफआईआर में ये जानकारी दी गई है। पुलिस ने कहा कि इस संबंध में लड़की और उसके पिता ने उसी रात थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के मुताबिक, दोनों शख्स बच्ची को अगवा कर अपने घर से गए। एक शख्स ने उसके साथ रेप किया तो दूसरे ने अपहरण में उसकी मदद की।

पुलिस ने कहा कि शिकायत के बाद, दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 376 (बलात्कार) और POCSO अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले पर डीएसपी सिंह ने कहा कि लड़की की मेडिकल जांच करायी गयी है। उन्होंने कहा “हम आरोपियों से पूछताछ कर रहे हैं। रिपोर्ट मिलते ही गिरफ्तारी की जायेगी। आगे की जांच चल रही है।”

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।