1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. मां ने क्रूरता की सारी हदें की पार, 7 दिन की नवजात बच्ची को जलते चूल्हे में झोंका; पिता की आपबीती सुन रोंगेटे खड़े हो जाएंगे

मां ने क्रूरता की सारी हदें की पार, 7 दिन की नवजात बच्ची को जलते चूल्हे में झोंका; पिता की आपबीती सुन रोंगेटे खड़े हो जाएंगे

 Published : Nov 11, 2024 09:50 pm IST,  Updated : Nov 11, 2024 09:50 pm IST

उन्नाव जिले के आसीवन थाना क्षेत्र के कायमपुर निंबरवारा गांव से हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक मां ने 7 दिन पहले जन्मी मासूम बच्ची को अपनी गोद से जलते हुए चूल्हे में फेंक दिया। बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई है।

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : FILE PHOTO

यूपी के उन्नाव में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मां ने अपनी कोख से 7 दिन पहले जन्मी बच्ची को जलते चूल्हे के अंगारों ने फेंक दिया। आग में जलने से नवजात बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई। बच्ची के पिता ने उसे इलाज के लिए पास के CHC में भर्ती कराया। वहां से बच्ची को डाक्टरों ने लखनऊ रेफर किया है जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं, पति ने पत्नी पर नशा करने का गंभीर आरोप लगाया है। उसने पूरे मामले की पुलिस से शिकायत करने की बात कही है।

जानें क्या है पूरा मामला

घटना उन्नाव जिला के आसीवन थाना क्षेत्र कायमपुर निंबरवारा की है। यहां रहने वाले सोनू मजदूरी करता है। सोनू की पत्नी रोशनी ने एक हफ्ते पहले बच्ची को जन्म दिया था। इस सात दिन की बच्ची ने क्या गुनाह किया था? उसने तो अभी अपनी मां को भी नहीं पहचाना था। सोनू ने बताया कि उसने करीब 8 साल पहले रोशनी से कोर्ट मैरिज की थी। दंपति के दो बेटी और एक बेटा है जिसमें सात साल की बेटी खुशी, पांच वर्ष की काव्या व तीन साल का आर्यन है। 2 नवंबर को सोनू की पत्नी रोशनी ने एक और बच्ची को जन्म दिया था। शुक्रवार शाम उसकी दुधमुंही बच्ची चूल्हे में गिर गई और गंभीर रूप से झुलस गई।

बेटी के जन्म से खुश नहीं थी मां

पत्नी नवजात बच्ची के जन्म से खुश नहीं थी। 8 नवम्बर 2024 शुक्रवार को शाम करीब 7 बजे पत्नी रोशनी ने बच्ची को जलते चूल्हे में फेंक दिया जिससे फूल जैसी बच्ची का शरीर गंभीर रूप से झुलस गया। तभी बड़ी बेटी खुशी की चीख-पुकार सुनकर पिता सोनू घर के अंदर गया तो बच्ची को जलते चूल्हे में देख हैरान रह गया। सोनू बच्ची को उठाकर मियागंज सीएचसी ले गया जहां पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख उसे सिविल अस्पताल लखनऊ रेफर कर दिया है।

वहीं, एक मां द्वारा बच्ची के साथ ऐसी निर्दयीता करने को लेकर महिलाओ में खासी नाराजगी देखने को मिल रही हैं। महिलाएं रोशनी की मानसिक हालत का इलाज कराने की बात कह रही हैं।

(रिपोर्ट- नवीन सिंह)

यह भी पढ़ें-

रेप के आरोपी बेटे को बचाना चाहता था पिता, 'पुत्र मोह' में कर बैठा गुनाह, अब बुरा फंसा; जानें कैसे

लापता पत्नी को हर जगह खोजा, बेड के अंदर मिला शव, दो दिन से उसी पर सो रहा था पति, हत्या की सनसनीखेज वारदात

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।