1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. यूपी: पापा के डांटने से नाराज बेटे ने कर ली सुसाइड, महज 13 साल थी उम्र

यूपी: पापा के डांटने से नाराज बेटे ने कर ली सुसाइड, महज 13 साल थी उम्र

 Published : Aug 10, 2024 11:56 pm IST,  Updated : Aug 10, 2024 11:56 pm IST

पिता की डांट से क्षुब्‍ध होकर उमर अपने घर के ऊपरी हिस्से में बनी रसोई में गया और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शमशेर का पुत्र उमर (13) कक्षा पांच का छात्र था।

son commits suicide- India TV Hindi
बेटे ने की सुसाइड Image Source : REPRESENTATIVE PIC

सहारनपुर: यूपी के सहारनपुर जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां के देवबंद थाना क्षेत्र में शनिवार को कथित रूप से पिता की डांट से नाराज होकर 13 वर्षीय लड़के ने आत्महत्या कर ली। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सागर जैन ने ये जानकारी दी है।

उन्होंने कहा कि देवबंद थाना इलाके के मोहल्ला सराय पीरजादागान का रहने वाले शमशेर का पुत्र उमर (13) कक्षा पांच का छात्र था। उन्होंने बताया कि शमशेर मोहल्ले में ही परचून की दुकान चलाता है और उसने उमर से दुकान का सामान लाने को कहा लेकिन उसने मना कर दिया जिस पर शमशेर ने उसे डांट दिया।

जाल में फांसी लगाई

जैन ने बताया कि पिता की डांट से क्षुब्‍ध होकर उमर अपने घर के ऊपरी हिस्से में बनी रसोई में गया और दरवाजे के ऊपर लगे जाल में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि परिजनों को कुछ देर बाद हादसे का पता चला। 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलते ही थाना देवबंद पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि परिजनों ने इस मामले में किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई करने से इनकार कर दिया जिससे पुलिस ने विधिक प्रक्रिया पूरी कर शव को परिजनों को सौंप दिया। (इनपुट: भाषा) 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।