1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. UP Crime News: प्रेमी ने शादी से किया इनकार तो महिला ने गुस्से में काट दिया गला, लिव-इन में रह रहा था कपल

UP Crime News: प्रेमी ने शादी से किया इनकार तो महिला ने गुस्से में काट दिया गला, लिव-इन में रह रहा था कपल

 Edited By: Akash Mishra
 Published : Aug 08, 2022 11:38 pm IST,  Updated : Aug 08, 2022 11:38 pm IST

UP Crime News: दिल्ली सीमा से सटे तुलसी निकेतन कॉलोनी के पास गाजियाबाद-वजीराबाद मार्ग पर ट्रॉली बैग में अपने लिव-इन पार्टनर का शव ले जा रही एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

Representational Image- India TV Hindi
Representational Image Image Source : PTI

Highlights

  • आरोपी महिला 23 वर्षीय युवक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थी
  • आरोपी महिला के पति ने चार साल पहले ही संबंध तोड़ लिया था
  • उसने हमेशा मेरे शादी के प्रस्ताव को टाला: आरोपी महिला

UP Crime News: दिल्ली सीमा से सटे तुलसी निकेतन कॉलोनी के पास गाजियाबाद-वजीराबाद मार्ग पर ट्रॉली बैग में अपने लिव-इन पार्टनर का शव ले जा रही एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि रविवार देर रात रूटीन जांच के दौरान टीला मोड़ पुलिस ने एक महिला को काले रंग का ट्रॉली बैग ले जाते देखा। पुलिस ने संदेह के आधार पर महिला को रुकने के लिए कहा और फिर एक महिला कांस्टेबल द्वारा तलाशी ली गई तो एक युवक का शव बैग में भरा हुआ मिला। उन्होंने बताया कि महिला की पहचान प्रीति शर्मा के रूप में की गई है। 

चार साल पहले पति से अलग हो गई थी महिला

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक(SSP) मुनिराज जी ने कहा कि उसने बताया कि वह फिरोज उर्फ चवन्नी नाम के एक 23 वर्षीय युवक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थी। महिला ने पुलिस को पूछताछ में बताया, ‘‘मेरे पति दीपक यादव ने चार साल पहले मेरे साथ संबंध तोड़ लिया था। उसके बाद मैं अपने लिव-इन पार्टनर फिरोज के साथ रह रही थी। मैं उसके साथ शादी करने को तैयार थी, लेकिन उसने हमेशा मेरे प्रस्ताव को टाल दिया कि उसके माता-पिता किसी और धर्म की लडकी से शादी करने की इजाजत नहीं देंगे।’’ 

गुस्से में काटा लिव-इन पार्टनर का गला 

आरोपी महिला ने पुलिस के सामने कबूल किया कि ‘‘जब मैंने उस पर दबाव डाला तो उसने मुझे एक चरित्रहीन महिला के रूप में संबोधित किया और गुस्से में मैंने उसका गला काट दिया।’’ प्रीति शर्मा ने पूछताछ में बताया कि उसने सीलमपुर दिल्ली से एक बड़ा ट्रॉली बैग खरीदा और उसमें शव को रख दिया। रविवार रात जब उसे पुलिस ने पकड़ा तो वह गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर शव को किसी ट्रेन में फेंकने जा रही थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस ने फिरोज का गला काटने में इस्तेमाल किया गया छुरा भी बरामद किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।