1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. UP News: यूपी में दरोगा बना दरिंदा, शराब पिलाकर थाने में ही 15 दिनों तक किया लड़की का रेप, प्रतापगढ़ का मामला

UP News: यूपी में दरोगा बना दरिंदा, शराब पिलाकर थाने में ही 15 दिनों तक किया लड़की का रेप, प्रतापगढ़ का मामला

 Written By: Deepak Vyas
 Published : Aug 25, 2022 12:01 pm IST,  Updated : Aug 25, 2022 12:01 pm IST

UP News: प्रतापगढ़ के महेशगंज थाने में तैनात दरोगा महेंद्र सिंह ने थाना परिसर में ही एक नाबालिग लड़की का कई दिनों तक रेप किया। इस मामले में कोर्ट के आदेश के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Rape Case in UP- India TV Hindi
Rape Case in UP Image Source : INDIA TV

UP News: पुलिस के जवान दिन रात एक करके अपनी ड्यूटी करते हैं और केस को सुलझाते हैं। पुलिस की मेहनत पर दाग जब लग जाता है, जब इन्हीं में से कोई एक पुलिसकर्मी कोई शर्मनाक हरकत कर देता है। इस कारण पूरे पुलिस महकमे को शर्मिंदा होना पड़ता है। ऐसा ही एक मामला यूपी के प्रतापगढ़ में हुआ। यहां एक दरोगा की करतूत के कारण पुलिस की वर्दी पर दाग लग गया। प्रतापगढ़ के महेशगंज थाने में तैनात दरोगा महेंद्र सिंह ने थाना परिसर में ही एक नाबालिग लड़की का कई दिनों तक रेप किया। इस मामले में कोर्ट के आदेश के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में खाकी वर्दी पर दाग लगा है। प्रतापगढ़ जिले के एक थाने में नाबालिग किशोरी से रेप का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले में दरोगा पर मुकदमा दर्ज हो गया है। आरोपी दरोगा महेंद्र सिंह पर आरोप है कि उसने 15 दिनों तक किशोरी को थाने में रखा। इस दौरान शराब पिलाकर उसका कई बार रेप किया।

पीड़िता के पिता की अपील के बाद कोर्ट ने सुनाया निर्णय

इस मामले में पीड़ित किशोरी के पिता ने कोर्ट में गुहार लगाई। इस पर कोर्ट ने आदेश दिया। तब जाकर आरोपी दरोगा के खिलााफ एक्शन हुआ और उस पर महेशगंज थाने में मामला दर्ज किया गया। आरोपी पर नाबालिग के साथ रेप सहित कई अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में पुलिस जांच में जुटी हुई है। 

नाबालिग किशोरी की सहेली ने किया था उसका सौदा

इस मामले में हैरतभरी बात यह है कि नाबालिग किशोरी को उसकी ही सहेली ने नौकरी का बहाना देकर उसका सौदा कर दिया था। और उसे किस अन्य के हाथों में बेच दिया था। हालांकि इस मामले में 9 जून को इस नाबालिग किशोरी को पुलिस ने बरामद कर लिया था। इसके बाद आरोप है कि दरोगा ने थाने में ही 15 दिनों तक उस किशोरी को शराब पिलाई और उसके साथ कई बार रेप किया था। 

कोर्ट के निर्णय के बाद पुलिस ने दर्ज किया आरोपी दरोगा पर प्रकरण

इस मामले की जानाकारी जब पीड़िता ने अपने पिता को दी। तो पीड़िता के पिता ने न्याय के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया। पुलिस से इंसाफ नहीं मिलने पर नाबालिग पीड़िता के पिता ने न्यायालय से एफआईआर दर्ज करने की अपील की। तब कोर्ट ने पुलिस को आरोपी दरोगा के खिलाफ एक्शन लेने का आदेश दिया। इस पर पुलिस ने आरोपी दरोगा, जो महेशगंज थाने में ही तैनात था, उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।