1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. बागपत में सिपाही ने पत्नी का कत्ल कर खुद को लगाई फांसी

बागपत में सिपाही ने पत्नी का कत्ल कर खुद को लगाई फांसी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 12, 2020 09:45 am IST,  Updated : Jul 12, 2020 09:45 am IST

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में यूपी पुलिस के एक सिपाही ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

बागपत में सिपाही ने पत्नी का कत्ल कर खुद को लगाई फांसी- India TV Hindi
बागपत में सिपाही ने पत्नी का कत्ल कर खुद को लगाई फांसी Image Source : FILE

बागपत: पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में यूपी पुलिस के एक सिपाही ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वारदात बागपत के बिनोली थाना क्षेत्र की है। सिपाही का नाम सोनू है। 

सोनू का शनिवार की देर रात को पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद उसने पहले पत्नी की हत्या की और फिर खुद अपनी जान दे दी।हालांकि, अभी विवाद के कारण की जानकारी नहीं मिली है। सिपाही सोनू सहारनपुर पुलिस लाइन में तैनात था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।