1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. Uttar Pradesh Crime: युवक का अश्लील वीडियो बनाकर कर रहे थे ब्लैकमेल, मामले में सिपाही समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

Uttar Pradesh Crime: युवक का अश्लील वीडियो बनाकर कर रहे थे ब्लैकमेल, मामले में सिपाही समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

 Edited By: Akash Mishra
 Published : Aug 07, 2022 11:48 pm IST,  Updated : Aug 07, 2022 11:48 pm IST

Uttar Pradesh Crime: यूपी के मेरठ जिले में एक महिला ने एक युवक की युवक की चाय में नशीला पदार्थ मिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गया। इसके बाद महिला ने अपने पति और सहेली के साथ मिलकर उसका अश्लील वीडियो बना लिया।

Representational Image- India TV Hindi
Representational Image Image Source : FILE PHOTO

Highlights

  • मामले में सिपाही और तीन महिलाओं समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया
  • महिला ने धोखे से युवक की चाय में मिला दिया था नशीला पदार्थ: पुलिस
  • "सभी अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है"

Uttar Pradesh Crime: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के पल्लवपुरम क्षेत्र में एक युवक का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर आउट करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में पुलिस के एक सिपाही और तीन महिलाओं समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक(SSP) रोहित सिंह सजवाण ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से बताया कि दौराला निवासी एक युवक को पल्लवपुरम थाना क्षेत्र की अंसल टॉउन कॉलोनी में रहने वाली एक परिचित महिला ने कुछ दिन पहले उधार लिए गए सामान का पैसा देने के बहाने से घर बुलाया था। जिसके बाद उस युवक को नशीली चाय पिलाकर उसका अश्लील वीडियो बना लिया।

अपने पति और सहेली के साथ मिलकर बनाया वीडियो

SSP रोहित सिंह ने बताया कि महिला ने धोखे से युवक की चाय में नशीला पदार्थ मिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गया। इसके बाद उसने अपने पति रचित राठी, एक सहेली और साथी नीरज की मदद से उसका अश्लील वीडियो बना लिया। सजवाण के मुताबिक, इसके बाद चारों ने पल्लवपुरम थाने में तैनात सिपाही दिनेश कुमार के साथ मिलकर लगातार युवक को ब्लैकमेल कर पैसे मांगना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि युवक के मना करने पर आरोपियों ने उसे सोशल मीडिया पर वीडियो प्रसारित करने की धमकी दी। 

ब्लैकमेलिंग से तंग आकर युवक ने की शिकायत

ब्लैकमेलिंग से तंग आकर युवक ने पल्लवपुरम थाने में शिकायत की तो मामले में सिपाही दिनेश का नाम भी सामने आया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक(SSP) के अनुसार, जांच के बाद पुलिस ने शनिवार को सिपाही दिनेश कुमार और आरोपी महिला, उसके पति व अन्य को हिरासत में ले लिया। उन्होंने बताया कि रचित के कब्जे से वह मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है, जिससे अश्लील वीडियो बनाया गया था। सजवाण के मुताबिक, सभी अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।