1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. गाजियाबाद: शादीशुदा प्रेमिका को प्रेमी ने OYO में मिलने बुलाया और फिर...

गाजियाबाद: शादीशुदा प्रेमिका को प्रेमी ने OYO में मिलने बुलाया और फिर...

 Published : May 28, 2023 07:55 pm IST,  Updated : May 28, 2023 07:55 pm IST

युवती के गले में चुनरी बंधी थी संभवत उसी से गला घोटकर युवती की हत्या की गई है। इसके बाद हिमांशु ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

Ghaziabad, Uttar Pradesh, suicide- India TV Hindi
शादीशुदा प्रेमिका को प्रेमी ने OYO में मिलने बुलाया और फिर... Image Source : INDIA TV

गाजियाबाद: गाजियाबाद मोदीनगर के कादराबाद इलाके में स्थित OYO होटल में प्रेमी युगल के के शव मिले हैं। होटल का कमरा अंदर से बंद था। युवती का शव बेड पर पड़ा था जबकि उसका प्रेमी फांसी के फंदे पर लटका था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बलपूर्वक दरवाजा खोला। हापुड़ निवासी मधु 21 वर्ष की शादी मोदीनगर निवासी मोहित से 2 महीने पहले ही हुई थी।

दवा लाने के बहाने से प्रेमी से मिलने पहुंची थी युवती 

जानकारी के अनुसार, मधु के प्रेमी खरखोदा निवासी हिमांशु ने उसको मिलने के लिए मोदीनगर कादराबाद में स्थित OYO होटल में बुलाया था। मधु अपने पति से बोलकर निकली की वो दवाई लेने जा रही है। दोपहर में पति ने मधु के मोबाइल पर फोन किया तो उसका फोन हिमांशु ने रिसीव किया। हिमांशु ने कहा कि उसने होटल में मधु को मार दिया है। पति ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इस मामले में एसीपी मोदीनगर रितेश त्रिपाठी का कहना है कि होटल का दरवाजा अंदर से बंद था। 

मौअके से कोई सुसाइड नोट नहीं हुआ है बरामद 

युवती के गले में चुनरी बंधी थी संभवत उसी से गला घोटकर युवती की हत्या की गई है। इसके बाद हिमांशु ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल दोनो के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

 

रिपोर्ट- जुबैर अख्तर 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।