1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. दो भाइयों ने एक दलित छात्रा के साथ रेप किया, फिर वीडियो बनाकर कर दिया सोशल मीडिया पर वायरल

दो भाइयों ने एक दलित छात्रा के साथ रेप किया, फिर वीडियो बनाकर कर दिया सोशल मीडिया पर वायरल

 Published : Nov 13, 2022 11:45 pm IST,  Updated : Nov 13, 2022 11:45 pm IST

युवकों ने छात्रा के साथ पहले रेप किया और इसके बाद वीडिया भी बनाकर वायरल कर दिया। पुलिस ने बताया कि दो आरोपी सगे भाई है। आगे पुलिस ने जानकारी दिया कि 23 वर्षीय युवती एक एलएलबी की छात्रा है।

मेरठ में दो भाइयों रेप किया है।- India TV Hindi
मेरठ में दो भाइयोंरेप किया है। Image Source : FILE PHOTO

उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक दलित छात्रा के साथ रेप करने के मामला सामने आया है। युवकों ने छात्रा के साथ पहले रेप किया और इसके बाद वीडिया भी बनाकर वायरल कर दिया। पुलिस ने बताया कि दो आरोपी सगे भाई है। आगे पुलिस ने जानकारी दिया कि 23 वर्षीय युवती एक एलएलबी की छात्रा है। वह हर रोज शास्त्रीनगर क्षेत्र के एक जिम में वर्कआउट के लिए जाती थी। 12 अक्टूबर को आरोपी जिम ट्रेनर ने छात्रा को खाना खिलाने के बहाने पास के होटल में ले गए। 

वीडियो बनाकर किया वायरल 

वहां कोल्ड ड्रिंक में उसे नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। दोनों भाइयों ने घंटो देर युवती के साथ रेप किया। और दूसरे भाई ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि पीड़िता के बयान पर रविवार को एक प्राथमिकी दर्ज की है, जिसमें भरत और राजीव नाम के दो व्यक्तियों को नामजद आरोपी बनाया गया है।

मेरठ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण ने कहा कि दुष्कर्म की धाराओं, धमकी देने की धाराओं एससी-एसटी एक्ट और आईटी एक्ट की धाराओं के प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपित भरत और राजीव को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने ली एक्शन 
एसएसपी ने कहा कि आरोपी भरत शास्त्रीनगर में जिम चलाने का काम करता है, जो एक जिम ट्रेनर भी है। उन्होंने भरोसा दिया है कि जल्द ही आरोपियों को स्पीडी ट्रायल चलवाकर सजा दिलाई जाएगी। वहीं पुलिस ने युवती के सारे आरोपों को सुनकर कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए भरोसा दिलाया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।