1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. शर्मनाक! नाबालिग भतीजी से बुजुर्ग ने किया रेप, बताने पर दी थी जान से मारने की धमकी

शर्मनाक! नाबालिग भतीजी से बुजुर्ग ने किया रेप, बताने पर दी थी जान से मारने की धमकी

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Dec 11, 2022 09:23 pm IST,  Updated : Dec 11, 2022 09:23 pm IST

बुजर्ग ने दुष्कर्म की जानकारी परिजनों को देने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी थी। पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराने के बाद अपर जिला मजिस्ट्रेट हेमंत वर्मा के आदेश पर मामला नियमित पुलिस को सौंप दिया गया।

नाबालिग लड़की से रेप- India TV Hindi
नाबालिग लड़की से रेप Image Source : FILE PHOTO

उत्तराखंड के चंपावत जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां के लोहाघाट क्षेत्र में एक शख्स ने अपनी दिव्यांग और नाबालिग भतीजी के साथ रेप जैसे घृणित अपराध को अंजाम दिया है। आरोपी की उम्र 65 वर्षीय है। मामले में बुजुर्ग आरोपी पर मामला दर्ज किया गया है। घटना के सामने आने के बाद से आरोपी फरार है। 

राजस्व पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले को नियमित पुलिस को सौंप दिया है, जो उसकी तलाश में जुटी है। बाराकोट के तहसीलदार विजय गोस्वामी ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर उसके ताऊ गणेश सिंह के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 और 506 के अलावा यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण करने वाले कानून (पॉक्सो अधिनियम) के तहत राजस्व पुलिस में मामला दर्ज किया गया। 

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

आरोपी ने दुष्कर्म की जानकारी परिजनों को देने पर कथित तौर पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी थी। पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराने के बाद अपर जिला मजिस्ट्रेट हेमंत वर्मा के आदेश पर मामला नियमित पुलिस को सौंप दिया गया। घटना के बाद से फरार आरोपी की तलाश में दो टीमें जुटी हैं। 

लोहाघाट के पुलिस थानाध्यक्ष मनीष खत्री ने बताया कि आरोपी का पता लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं और बाराकोट मार्ग पर चलने वाले वाहन चालकों से भी आरोपी के बारे में जानकारी हासिल करने का प्रयास किया जा रहा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।