1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. VIDEO: 'गिड़गिड़ाती रही-ऐसा मत करो भैया', बेंगलुरु में जबरन युवती का पैर छूने वाला रैपिडो राइडर गिरफ्तार

VIDEO: 'गिड़गिड़ाती रही-ऐसा मत करो भैया', बेंगलुरु में जबरन युवती का पैर छूने वाला रैपिडो राइडर गिरफ्तार

 Reported By: T Raghavan Edited By: Kajal Kumari
 Published : Nov 08, 2025 08:38 pm IST,  Updated : Nov 08, 2025 08:54 pm IST

बेंगलुरु में एक रैपिडो राइडर ने राइड के लिए ले जा रही एक युवती को जबरन छूने की कोशिश की। युवती कहती रही-ये क्या कर रहे हो, ऐसा मत करो भैया। अब राइडर को गिरफ्तार कर लिया गया है। देखें वीडियो...

रैपिडो राइडर गिरफ्तार- India TV Hindi
रैपिडो राइडर गिरफ्तार Image Source : REPORTER

बेंगलुरु पुलिस ने लोकेश नाम के 28 साल के रैपिडो बाइक ड्राइवर को अरेस्ट किया है। लोकेश पर एक महिला को ड्राप करने के दौरान उसके साथ बदसुलूकी करने का आरोप है। इस महिला ने आरोपी लोकेश की इस हरकत को अपने मोबाइल में कैद कर लिया, लोकेश के इस व्यवहार की वजह से पीड़िता काफी परेशान नज़र आई। घटना 6 नवम्बर को हुई, 7 नवम्बर को पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई जिसके बाद आज आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया। बाइक एग्रीगेटर रैपिडो कंपनी ने भी आरोपी के खिलाफ़ कार्रवाई करते हुए उसे ब्लैक लिस्ट कर दिया है।


देखें वीडियो



पीड़िता ने राइडर के खिलाफ मामला दर्ज कराया है

पीड़िता ने मामला दर्ज कराने से पहले उसके व्यवहार का वीडियो बनाकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर दिया था। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान उल्लाला के मुनियप्पा लेआउट निवासी लोकेश (28) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि गुरुवार शाम करीब 4 बजे जब वह चर्च स्ट्रीट से अपने पेइंग गेस्ट आवास लौट रही थी, तो बाइक ड्राइवर ने जबरन उसके पैर पकड़ने की कोशिश की और उसके साथ बदतमीजी की।

युवती ने बताया-मैं तो उसकी बदतमीजी से स्तब्ध रह गई

वह अपने साथ अचानक हुई इस घटना से स्तब्ध रह गई और उसने इसे अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। उसने कहा कि वह बाइक सवार को बीच रास्ते में रुकने के लिए नहीं कह सकती थी क्योंकि वह शहर में नई थी और उसे नहीं पता था कि बाइक सवार कहां ले जा रहा है। पुलिस ने बताया कि उन्होंने रैपिडो प्लेटफॉर्म के ज़रिए ड्राइवर  की जानकारी की पुष्टि की और उसे गिरफ्तार कर लिया। विल्सन गार्डन पुलिस ने वीडियो देखकर उससे संपर्क किया और लिखित शिकायत दर्ज की और फिर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें:
'भैया, क्या कर रहे हो?' बेंगलुरु में रैपिडो ड्राइवर ने युवती से की अभद्रता, मचा बवाल तो Rapido ने कही ये बात
मेरठ: तीन बच्चों की मां को हुआ इश्क, प्रेमी से बोली-मेरे पति को गोलियों से भून डालो, जानें फिर क्या हुआ

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।