1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 'भैया, क्या कर रहे हो?' बेंगलुरु में रैपिडो ड्राइवर ने युवती से की अभद्रता, मचा बवाल तो Rapido ने कही ये बात

'भैया, क्या कर रहे हो?' बेंगलुरु में रैपिडो ड्राइवर ने युवती से की अभद्रता, मचा बवाल तो Rapido ने कही ये बात

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Nov 08, 2025 06:24 pm IST,  Updated : Nov 08, 2025 07:00 pm IST

बेंगलुरु में एक युवती के साथ रैपिडो ड्राइवर ने अभद्रता की, वह उसके पैर छूने की कोशिश कर रहा था। युवती चीखी-भैया क्या कर रहे हो? उसने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी, बवाल मचा तो रैपिडो कंपनी ने अपना बयान जारी किया है। जानें क्या कहा?

रैपिडो ड्राइवर ने की अभद्रता- India TV Hindi
रैपिडो ड्राइवर ने की अभद्रता Image Source : TWITTER (FILE PHOTO)

बेंगलुरु में एक युवती ने शुक्रवार को एक रैपिडो बाइक टैक्सी सवार पर सवारी के दौरान उसके पैर को जबरन पकड़ने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में घटना का विवरण देते हुए, युवती ने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब वह चर्च स्ट्रीट से अपने पेइंग गेस्ट आवास लौट रही थी। उसने पोस्ट में लिखा, "राइडिंग के दौरान कैप्टन (राइडर) ने जबरन मेरे पैर पकड़ने की कोशिश की। यह इतना अचानक हुआ कि मैं इसे समझ ही नहीं पाई, इसे रिकॉर्ड करना तो दूर की बात है।"

मैंने कहा-भैया क्या कर रहे हो, मत करो...

युवती ने बताया कि जब ऐसा दोबारा हुआ तो वह चीखी और उसने राइडर से रुकने के लिए कहा। युवती ने आरोप लगाया, "मैंने उससे कहा, 'भैया, क्या कर रहे हो, मत करो, लेकिन वह नहीं रुका। मैंने उसे बीच रास्ते में रुकने के लिए नहीं कहा क्योंकि वह शहर में नई थी और उसे रास्ता भी नहीं पता था। अपने घर पर पहुंचने पर, एक राहगीर ने उसकी परेशानी देखी और जब उसने पूरी घटना बताई तो उसने बाइक सवार से बात की।

 "कैप्टन ने माफ़ी मांगी और कहा कि वह ऐसा दोबारा नहीं करेगा, लेकिन जाते समय उसने मेरी तरफ़ इस तरह उंगली उठाई जिससे मुझे और भी असुरक्षित महसूस हुआ, मैं यह इसलिए शेयर कर रही हूं क्योंकि किसी भी महिला को ऐसा कुछ नहीं सहना चाहिए - न कैब में, न बाइक पर, न कहीं भी।" उसने आगे कहा कि यह पहली बार नहीं था जब उसे इस तरह के व्यवहार का सामना करना पड़ा हो।

पुलिस ने लिया संज्ञान और रैपिडो ने जारी किया बयान

बेंगलुरु सिटी पुलिस ने इंस्टाग्राम पर उनके पोस्ट का जवाब देते हुए उनसे औपचारिक जांच शुरू करने के लिए स्थान और संपर्क विवरण साझा करने को कहा। इस बीच, रैपिडो ने एक बयान जारी कर इस घटना पर चिंता व्यक्त की। कंपनी ने कहा, "आपकी हालिया यात्रा के दौरान कैप्टन के अनुचित व्यवहार के बारे में जानकर हम चिंतित हैं। आपकी सुरक्षा और आराम हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। कृपया हमें मामले की विस्तार से जांच करने के लिए कुछ समय दें।"


ये भी पढ़ें:
नीमच: नशे में धुत ASI ने कई गाड़ियों को रौंदा, एक व्यक्ति की मौत, कार के अंदर चल रही थी शराब पार्टी
VIDEO: मध्य प्रदेश के डबरा में दो युवकों को उल्टा लिटाकर बेल्ट से बुरी तरह पीटा, आरोपी बोले-'अब बता गुंडा कौन है'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत