1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. कॉलेज के बाथरूम में महिलाओं के बनाए करीब 8 वीडियो, खुलासा होते ही मच गया बवाल; 21 साल का छात्र गिरफ्तार

कॉलेज के बाथरूम में महिलाओं के बनाए करीब 8 वीडियो, खुलासा होते ही मच गया बवाल; 21 साल का छात्र गिरफ्तार

 Published : Sep 21, 2024 03:59 pm IST,  Updated : Sep 21, 2024 04:00 pm IST

बेंगलुरु कॉलेज में एक इंजीनियरिंग छात्र को बाथरूम में महिलाओं के वीडियो रिकॉर्ड करने और उन्हें सोशल मीडिया पर डालने के आरोप में अरेस्ट किया गया है। मामला के सामने आते ही कॉलेज स्टूडेंट्स ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

कॉलेज के बाथरूम में महिलाओं के वीडियो बनाने के आरोप में एक 21 साल का छात्र गिरफ्तार- India TV Hindi
कॉलेज के बाथरूम में महिलाओं के वीडियो बनाने के आरोप में एक 21 साल का छात्र गिरफ्तार Image Source : PEXELS

कर्नाटक के बेंगलुरु से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। India Today की रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को 21 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्र को कॉलेज के बाथरूम में महिलाओं की कथित तौर पर रिकॉर्डिंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। जैसे यह घटना सामने आई, इसके बाद कॉलेज परिसर में छात्र-छात्राओं ने बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस के मुताबिक मामले की जांच चल रही है।

आरपी ने पकड़े जाने पर दी धमकी 

रिपोर्ट के अनुसार आरोपी ने रिकॉर्डिंग करते पकड़े जाने के बाद शिकायतकर्ताओं को धमकाया। उसने कथित तौर पर उन्हें धमकी दी कि अगर उन्होंने इस मुद्दे को आगे बढ़ाया और उसकी शिकायत की तो वह उन्हें जान से मार देगा। शिकायतकर्ताओं ने दावा किया कि आरोपी ने अपने फोन पर वीडियो रिकॉर्ड किया। 

'आठ वीडियो रिकॉर्ड किए'

पुलिस सूत्रों ने बताया कि छात्र ने अपने मोबाइल पर करीब आठ वीडियो रिकॉर्ड किए थे। छात्रों ने आरोप लगाया कि 21 वर्षीय छात्र आदतन अपराधी हो सकता है। शिकायतकर्ताओं द्वारा लगाए गए आरोपों का पता लगाने के लिए मामले की आगे की जांच चल रही है।

ये भी पढ़ें- NIT Patna में एक छात्रा ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट बरामद; मचा हंगामा

RRB NTPC भर्ती में किस पद पर कितनी सैलरी मिलेगी? जानें यहां पूरी डिटेल

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।