1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. पिता ने अपनी बेटी को भेजा अमेरिका, तो बौखलाए प्रेमी ने चलाई गोली; हुआ गिरफ्तार

पिता ने अपनी बेटी को भेजा अमेरिका, तो बौखलाए प्रेमी ने चलाई गोली; हुआ गिरफ्तार

 Reported By: Surekha Abburi Edited By: Akash Mishra
 Published : Nov 11, 2024 11:38 am IST,  Updated : Nov 11, 2024 11:38 am IST

हैदराबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपनी प्रेमिका के पिता पर एयर गन से गोली चलाई। पुलिस ने शख्स को अरेस्ट कर लिया है।

शख्स ने अपनी प्रेमिका के पिता पर एयर गन से गोली चलाई- India TV Hindi
शख्स ने अपनी प्रेमिका के पिता पर एयर गन से गोली चलाई Image Source : FILE

हैदराबाद के सरुरनगर पुलिस स्टेशन के पास से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां बलविंदर सिंह (25) नाम के एक शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड के पिता रेवंत आनंद (57) पर अपार्टमेंट में एयर गन से गोली चलाई।  गोली रेवंत की आंख में लगी। मिली जानकारी के अनुसार घटना वेंकटेश्वर कॉलोनी, रोड नं. 14, मल्लिका रानी अपार्टमेंट की है। पुलिस ने बलविंदर सिंह गिरफ्तार कर लिया है। 

क्या है पूरा मामला 

मिली जानकारी के अनुसार अम्बरपेट का निवासी बलविंदर सिंह, मनवीत (23) के साथ कुछ समय से रिलेशनशिप में था। हालांकि, उनके परिवार को हाल ही में इस रिश्ते के बारे में पता चला था। इस रिश्ते के बारे में पता चलने के बाद मनवीत के पिता ने उसे गुप्त रूप से अमेरिका भेज दिया। 

बलविंदर को जब इस बात का पता चला कि मनवीत के पिता ने उसे गुप्त रूप से अमेरिका भेज दिया है तो उसने रेवंत आनंद के निवास स्थान पर जाकर उनसे झगड़ा किया, जिसके परिणामस्वरूप उनके बीच एक गर्मागर्म बहस हुई। इस दौरान, बलविंदर ने कथित तौर पर एयर गन से एक गोली चलाई, जिससे रेवंत की आंख में चोट लगी। 

बलविंदर सिंह गिरफ्तार

सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। इसके बाद पुलिस रेवंत को अस्पताल ले गई और बलविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।