1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. चिकन राइस लाने पति को भेजा और ब्यॉयफ्रेंड से करा दी हत्या, प्रियंका को फोन कर कहा- 'कार्यक्रम ओके'

चिकन राइस लाने पति को भेजा और ब्यॉयफ्रेंड से करा दी हत्या, प्रियंका को फोन कर कहा- 'कार्यक्रम ओके'

 Edited By: Mangal Yadav @MangalyYadav
 Published : Jun 12, 2026 02:52 pm IST,  Updated : Jun 12, 2026 03:03 pm IST

एक महिला ने प्रेमी से अपने पति की हत्या करा दी। मर्डर के बाद मृतक के शव को रोड पर रखकर आरोपी फरार हो गए ताकि पुलिस को यह घटना सड़क हादसा लगे।

पुलिस हिरासत में आरोपी महिला और उसका प्रेमी- India TV Hindi
पुलिस हिरासत में आरोपी महिला और उसका प्रेमी Image Source : REPORTER

बीड पुलिस ने किरण सोनवणे मर्डर केस का खुलासा कर दिया है। शख्स की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी से कराई थी। जांच के बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।

प्रेमी के साथ महिला गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक, नेकनूर थाना क्षेत्र के लिंबागणेश इलाके में हुए किरण सोनवणे हत्याकांड में पुलिस जांच के दौरान चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। शुरुआती जांच में जिस मामले को सड़क दुर्घटना माना जा रहा था, वह अब प्रेम प्रसंग में की गई सुनियोजित हत्या साबित हआ है। पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी प्रियंका सोनवणे, उसके प्रेमी दारथ परदेशी और उसके साथी धीरज येडे को गिरफ्तार किया है।

मर्डर को एक्सीडेंट का रूप देने की कोशिश

31 मई को सड़क किनारे मोटरसाइकिल के साथ किरण सोनवणे का शव मिला था। घटना की जांच के दौरान पुलिस को कई संदिग्ध तथ्य मिले, जिसके बाद मामले की गहराई से जांच की गई। जांच में सामने आया कि पत्नी प्रियंका सोनवणे ने ही अपने पति किरण को चिकन राइस लाने के बहाने घर से बाहर भेजा था और इसकी जानकारी अपने प्रेमी दारथ परदेशी को दी थी।

पुलिस के अनसार, दशरथ परदेशी ने अपने मित्र धीरज येडे के साथ मिलकर किरण सोनवणे का गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपियों ने शव के ऊपर मोटरसाइकिल रखकर इसे सड़क दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की। हत्या के बाद दारथ परदेशी ने प्रियंका को फोन कर "कार्यक्रम ओके" होने की जानकारी दी।

मर्डर के बाद इंस्टाग्राम कॉल पर की 5 घंटे बातचीत

जांच में यह भी सामने आया है कि हत्या के बाद प्रियंका और दशरथ के बीच इंस्टाग्राम कॉल के जरिए लगभग चार से पांच घंटे तक बातचीत हुई थी। पुलिस ने मोबाइल फोन और सोशल मीडिया से जुड़े कई महत्वपूर्ण डिजिटल सबूत जुटाए हैं, जो मामले में अहम भूमिका निभा रहे हैं। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि प्रेम संबंधों के अलावा प्रियंका अपने पति द्वारा शराब पीकर बार-बार परेशान किए जाने से भी नाराज थी।  

रिपोर्ट- आमिर हुसैन

ये भी पढ़ेंः शाहजहांपुर में रेप के आरोपी के हाफ एनकाउंटर पर बवाल, पुलिसकर्मियों से भिड़ी महिलाएं; लाठीचार्ज

'लॉरेंस बिश्नोई गैंग के भीतर कोई मतभेद नहीं', बदमाश ने अफवाह को बताया गलत; कनाडा में फायरिंग की जिम्मेदारी ली

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।