1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. साथ जी नहीं सकते, मर तो सकते हैं...कहकर प्रेमी के साथ फांसी के फंदे से झूली दो बच्चों की मां

साथ जी नहीं सकते, मर तो सकते हैं...कहकर प्रेमी के साथ फांसी के फंदे से झूली दो बच्चों की मां

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Apr 20, 2025 10:46 am IST,  Updated : Apr 20, 2025 10:46 am IST

मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में दो बच्चों की मां ने प्रेमी के साथ फांसी से लटककर जान दे दी। दोनों ने साथ जीने मरने की कसमें खाईं लेकिन समाज के रीति रिवाजों से डरकर दोनों ने जान दे दी।

प्रेमी संग दो बच्चों की मां ने दे दी जान- India TV Hindi
प्रेमी संग दो बच्चों की मां ने दे दी जान

कहते हैं ना कि जब ये दिल किसी पर आ जाए तो फिर इस दिल को और कुछ नहीं सूझता और ये दुनिया से बगावत करने से भी पीछे नहीं हटता फिर चाहे उसकी कीमत अपनी जान ही देकर ही क्यों न चुकानी पड़े। कुछ ऐसा ही हुआ मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के बंधा गांव के मऊहार टोला में। इस इलाके में सुबह सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जिसमें दो बच्चों की एक मां ने अपने प्रेमी के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रेमी युगल एक दूसरे के प्यार में पागल थे और साथ जी नहीं सकते, साथ मर सकते हैं...ये वादा कर  एक साथ आत्महत्या कर ली।  दोनों ने महुआ के पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी, मामले की जानकारी लगने पर मौके पर पहुंची जयसिंहनगर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

साथ जी नहीं सकते तो साथ दे दी जान

जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के बसनगरी गांव का रहने वाले संदीप सिंह गोंड का सीधी थाना क्षेत्र के झगड़ा गांव की रहने वाली दो बच्चों की मां संगीता सिंह के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने साथ जीने और साथ मरने की कसमें खाईं। सामाजिक बंधनों और परिस्थितियों के कारण दोनों एक साथ जीवन नहीं बीता पा रहे थे, ऐसे में दोनों ने साथ ही जान दे दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पेड़ से नीचे उतारकर पंचनामा तैयार किया और लोगों से पूछताछ की।

मामले पर शहडोल  एडिशनल एसपी अभिषेक दीवान का कहना है कि इलाके में महुआ के पेड़ से एक महिला और एक युवक का शव फांसी के फंदे में झूलता मिला है। प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग का मामला लग रहा है लेकिन पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और हर बिंदु पर जांच कर रही है। 

(शहडोल से विशाल खंडेलवाल की रिपोर्ट)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।