झज्जरः हरियाणा के झज्जर जिले में एक महिला ने अपना ही सुहाग उजाड़ डाला। जानकारी के अनुसार, शादी से नाखुश पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति हत्या कर दी। दो मार्च हुई हत्या का खुलासा पुलिस ने आज किया। पुलिस ने बताया कि जांच में सामने आया कि युवक की हत्या उसकी ही पत्नी ने कराई थी। महिला के कहने पर उसके प्रेमी ने उसकी की हत्या कर दी थी।
खेत में मिला था युवक का शव
इस मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी पत्नी को जहां अदालत द्वारा न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, वहीं हत्या से जुड़े दो अन्य आरोपियों को पुलिस ने मौके पर ले जाकर घटना का सीन रिक्रिएट भी कराया है। इस पूरे मामले को खुलासा शनिवार को एसपी अनिल कुमार ने किया। उन्होंने बताया कि दस रोज पहले गांव महराणा में खेतीबाड़ी का काम करने वाले मोहित नामक युवक का लहूलुहान हालत में शव गांव में ही खेतों के पास मिला था।
शादी से खुश नहीं थी महिला
पुलिस को मोहित का शव महराना छोछी रोड के पास मिली। जांच में सामने आया कि मृतक मोहित की शादी एक वर्ष पहले धर्मखेड़ी जिला हिसार में हुई थी। मृतक की पत्नी इस रिश्ते से खुश नहीं थी और उसका पहले से ही अपने गांव के सत्यवान नामक व्यक्ति के साथ प्रेम संबंध थे। जिन्होंने मृतक मोहित को अपने रास्ते से हटाने के लिए एक योजना बनाई।
दो मार्च को मारी थी गोली
इस योजना के अनुसार सत्यवान ने अपने गांव में काम करने वाले एक प्रवासी मजदूर को अपने साथ लिया। योजना के अनुसार, 2 मार्च की शाम को सत्यवान और प्रवासी मजदूर राज सूर्यवंशी गांव महराणा पहुंचे। उन्होंने अपनी गाड़ी को कुछ दूरी पर खड़ा कर दिया। पहचान में ना आए इसके लिए सत्यवान ने राज सूर्यवंशी को मोहित को बुलाने के लिए भेज दिया। इसके बाद मोहित, राज सूर्यवंशी के साथ सत्यवान की गाड़ी में बैठ गए। इसके बाद कुछ दूरी पर जाकर मोहित को दो गोलियां मारी जिससे मोहित की मौके पर ही मौत हो गई।
रिपोर्ट- सुनील कुमार