1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. पति का कत्ल करके प्रेमी संग 10 साल पहले फरार हुई थी महिला, पुलिस ने राजस्थान से दबोचा

पति का कत्ल करके प्रेमी संग 10 साल पहले फरार हुई थी महिला, पुलिस ने राजस्थान से दबोचा

 Reported By: Kumar Sonu @Sonu_indiatv
 Published : Jul 19, 2021 06:53 pm IST,  Updated : Jul 19, 2021 06:53 pm IST

करीब 10 साल पहले अपने पति का कत्ल करके प्रेमी के साथ भागी महिला को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पति का कत्ल करके प्रेमी संग 10 साल पहले फरार हुई थी महिला, पुलिस ने राजस्थान से दबोचा- India TV Hindi
पति का कत्ल करके प्रेमी संग 10 साल पहले फरार हुई थी महिला, पुलिस ने राजस्थान से दबोचा

नई दिल्ली/अलवर: करीब 10 साल पहले अपने पति का कत्ल करके प्रेमी के साथ भागी महिला को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस 2011 से आरोपी महिला की तलाश में लगी हुई थी और अब जाकर महिला हत्थे चढ़ी है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने राजस्थान के अलवर से महिला को गिरफ्तार किया है।

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने बताया कि महिला पर 50 हजार रुपये का ईनाम रखा गया था। पुलिस ने कहा, "दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के स्पेशल ऑपरेशन स्क्वॉड-2 ने पति की हत्या के मामले में 50 हजार रुपये की इनामी 28 वर्षीय महिला को अलवर से गिरफ्तार किया है।"

पुलिस ने कहा, "उसने (आरोपी महिला) और उसके प्रेमी ने 2011 में महिला के पति की हत्या कर दी थी। तभी से वह फरार थी।" अब दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच महिला को गिरफ्तार करने में कामयाब हो गई है। पुलिस अब महिला को दिल्ली लेकर आएगी और पूछताछ करेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।