1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. महिला को फुफेरे भाई से हुआ प्यार, 3 बच्चों को छोड़कर कर ली कोर्ट मैरिज, पति बोला- मुझसे भी की थी, कर दिया 'आजाद'

महिला को फुफेरे भाई से हुआ प्यार, 3 बच्चों को छोड़कर कर ली कोर्ट मैरिज, पति बोला- मुझसे भी की थी, कर दिया 'आजाद'

 Edited By: Mangal Yadav @MangalyYadav
 Published : Jan 09, 2026 05:18 pm IST,  Updated : Jan 09, 2026 05:38 pm IST

बिहार में एक महिला ने रिश्ते को शर्मशार करते हुए अपने फुफेरे भाई से लव मैरिज कर ली। महिला ने अपने प्रेमी के लिए तीन बच्चों और पति को छोड़ दिया।

अपने प्रेमी के साथ रानी कुमारी, बीच में वकील। - India TV Hindi
अपने प्रेमी के साथ रानी कुमारी, बीच में वकील। Image Source : REPORTER

वैशाली में तीन बच्चों की मां रानी कुमारी ने अपने पति और बच्चों को छोड़कर प्रेमी गोबिंद कुमार से कोर्ट मैरिज कर ली है। इस शादी में हैरान करने वाली बात यह रही कि रानी के पूर्व पति कुंदन कुमार ने खुशी-खुशी गवाह बनकर उन्हें विदा किया। रानी कुमारी जंदाहा की निवासी हैं। उनकी पहली शादी कुंदन कुमार से वर्ष 2011 में कोर्ट मैरिज के जरिए हुई थी। कुंदन जंदाहा के अहिरपुर के रहने वाले हैं और घर पर ग्राहक सेवा केंद्र (CSP) चलाते हैं। इस शादी से उनके तीन बच्चे हैं, जो अब कुंदन कुमार के साथ ही रहेंगे।

फुफेरे भाई से चल रहा था प्रेम प्रसंग

रानी का पिछले पांच साल से अपने फुफेरे भाई गोबिंद कुमार से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस रिश्ते के कारण रानी पहले भी कई बार अपने पति और बच्चों को छोड़कर जा चुकी थी। वह दो-तीन साल पहले भी भागी थी और कुंदन कुमार के जम्मू में रहने के दौरान भी कई बार वहां चली जाती थी। डेढ़ महीने पहले भी कुंदन उन्हें जम्मू से वापस लाए थे।

कुंदन कुमार अपनी पत्नी के इस व्यवहार से तंग आ चुके थे। रानी ने अंततः अपने प्रेमी गोबिंद कुमार के साथ रहने की सहमति जताई और अपने तीन बच्चों व पहले पति को छोड़ दिया। कुंदन ने रानी की खुशी को देखते हुए गोबिंद से उनकी शादी खुशी-खुशी करवा दी और इस विवाह के गवाह बने।

प्रेमी बोला- मुझे छोड़कर अब नहीं जाएगी

शादी के बाद गोबिंद कुमार ने विश्वास जताया कि रानी अब उन्हें छोड़कर पूर्व पति और बच्चों के पास नहीं जाएंगी। गोबिंद ने बताया कि कुछ दिन पहले ही उनका फोन पर संपर्क हुआ था। वहीं, रानी कुमारी ने बताया कि वह पहले पति के साथ नहीं रहना चाहती थीं और गोबिंद से शादी करना चाहती थीं। उन्होंने कहा कि कुंदन के साथ रहने में उन्हें तकलीफ होती थी। रानी ने यह भी स्पष्ट किया कि उनके तीनों बच्चे कुंदन के साथ ही रहेंगे।

पति बोला- पत्नी को आजाद कर दिया

कुंदन ने बताया कि रानी को अपने भाई से ही प्यार हो गया था और वह कहने लगी थीं कि वह उनके साथ नहीं रहेंगी और गोबिंद के साथ रहना चाहती हैं। रानी गोबिंद से फेसबुक और इंस्टाग्राम पर बात करती थीं, जिससे उनका रिश्ता गहरा गया था। इसी कारण उन्होंने रानी को 'आज़ाद' कर दिया। पति ने बताया कि उसकी शादी भी कोर्ट मैरिज के जरिए हुई थी। 

वहीं, शादी करने वाले वकील प्रमोद कुमार ने कानूनी प्रक्रिया को बताते हुए एक बड़ी बात कहा कि यह सामाजिक स्तर से खराब चीज है , क्योंकि कुंदन कुमार अभी भी रानी कुमारी को रखने को तैयार है लेकिन दोनों राजी मर्जी से शादी कर रहे हैं कानून का प्रावधान है। 

रिपोर्ट- राजा बाबू

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।